कहीं आपकी कार घर में कोरोना वायरस तो लेकर नहीं आ रही है? यह सवाल आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से परिवार और खुद को बचाने के लिए इसका जवाब जानना बहुत जरूरी है। दरअसल देश में तेजी से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। एक दिन में अब 25,000 से भी ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। आज हम आपको उन पांच सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कोरोना काल में आपको और आपके परिवार को महामारी के संक्रमण से बचाने में मदद करेंगे। तो डालते हैं एक नजर,
कहीं आपकी कार घर में कोरोना वायरस तो लेकर नहीं आ रही? बरतें ये 5 सावधानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार को सैनिटाइज करें
कार में बैठने से पहले इसे जरूर सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। इसके अलावा घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी कार से बाहर निकलें, अंदर आने से पहले अपने हाथ को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें। वहीं, सैनिटाइजर स्प्रे या एक कपड़े को साबुन या सर्फ के पानी में भिगो कर कार की स्टीयरिंग, गियर, सीट और डैश बोर्ड को साफ करें।
सामान को सैनिटाइज करें
अगर आप बाजार या दुकान से कोई सामान खरीद रहे हैं, तो उस पर पहले सैनिटाइजर से स्प्रे कर दें। वहीं, बेहतर होगा की सामान को कार की डिक्की में रखें और घर पहुंच कर वापस से इसे सैनिटाइज करें।
अपनी कार किसी और को न दें
कोरोना काल में अपनी कार किसी भी दूसरे व्यक्ति को न दें। क्योंकि आपको नहीं पता कि सामने वाला व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं? या वह जिससे मिलने जा रहा है वो व्यक्ति संक्रमित है या नहीं? इसके अलावा आपको यह भी नहीं पता कि सामने वाला व्यक्ति आपकी कार को जिन जगहों पर ले जाएगा या पार्क करेगा वो जगह सही है या नहीं। इसलिए कोरोना काल में अपनी कार को किसी भी दूसरे व्यक्ति को न दें। अगर बहुत जरूरी हो तो कार को देने के बाद जब इसे वापस लें तो पहले इसे पूरी तरह से सैनिटाइज करें।
इन चीजों से सावधान
कार के बाहरी किसी भी हिस्से को हाथ न लगाएं। वहीं, कार के दरवाजे के हैंडल को सैनिटाइजर से स्प्रे कर के खोलें। दरअसल पार्किंग में खड़ी कार को कोई भी छू सकता है। ऐसे में आपको नहीं पता कि जिस व्यक्ति ने आपकी कार को छुआ है वह कोरोना से संक्रमित है या नहीं। इसके अलावा यह भी ध्यान दें कि कार को किसी गंदी जगह पार्क न करें। इससे खतरा और भी बढ़ जाता है।