वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। कभी बंदरों का शरारत, तो कभी किसी जानवर की अजीबोगरीब हरकत आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कुछ इसी तरह ही आजकल एक हाथी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी जंगल में झूला झूलते हुए दिख रहा है।
वीडियो: जब जंगल में हाथी करने लगा झूला झूलने की कोशिश, कुछ ऐसा हुआ कि हो गया परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि एक हाथी जंगल में झूला झूलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन ऐसा करते हुए उसके पैर फंस जाते हैं। इसके बाद हाथी अपने फंसे पैर को निकालने की बहुत कोशिश करता है।
बता दें कि इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांता ने कैप्शन में लिखा कि झूला झूलने के लिए शरीर काफी भारी है। ट्वीटर पर पोस्ट होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
Too heavy for the swing😊😊 pic.twitter.com/dk9u1cKi06
सुशांता नंदा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 33 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर 300 से अधिक रिट्वीट और 2.5 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि हाथी सावन में झूला झूलने की जोरदार कोशिश कर रहा है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि हाथी को झूला झूलते हुए देखना बेहद मजेदार होता है।
@Gannuuprem trying hard to swing in This sawaan