फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero MotoCorp ने बंद किए अपने 4 मॉडल, जानें क्या है वजह

Tue, 07 Apr 2020 07:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
hero motocorp discontinued four models Glamour Passion XPro Maestro 110 Duet 110 bs4 vehicles bs4 engine
Hero Passion XPro
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटरकॉर्प) ने अपने चार दोपहिया वाहनों को बंद करने का फैसला किया है। एक अप्रैल से देशभर में नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों को लागू कर दिया गया है। ऐसे में अब ऑटोमोबाइल कंपनियां अब अपने पुराने BS4 इंजन वाले वाहनों को नहीं बनाएगी।  
hero motocorp discontinued four models Glamour Passion XPro Maestro 110 Duet 110 bs4 vehicles bs4 engine
Hero GLAMOUR - फोटो : AmarUjala
हीरो मोटरकॉर्प ने अपने दो मोटरसाइकिल Glamour, Passion XPro और दो स्कूटर Maestro 110, Duet 110 को बंद करने वाली है। कंपनी ने निर्णय किया है कि वो इन चार मॉडल्स को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट नहीं करेगी। कंपनी ने वेबसाइट से इन चारों मॉडल्स को हटा दिया है। 

Hero MotoCorp ने इन 4 मॉडल्स के अलावा XTreme 200T, Xtreme 200R और Xtreme 200S को भी वेबसाइट से हटा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 200cc वाले इन तीनों मोटरसाइकिल को BS6 इंजन के साथ अपडेट कर फिर से लॉन्च कर सकती है। 
hero motocorp discontinued four models Glamour Passion XPro Maestro 110 Duet 110 bs4 vehicles bs4 engine
hero Maestro
इससे पहले Hero MotoCorp ने Glamour FI, Passion Pro i3S और Splendor Pro i3S को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को Glamour BS6, Passion Pro BS6 और Splendor Pro BS6 के नाम से उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hero motocorp discontinued four models Glamour Passion XPro Maestro 110 Duet 110 bs4 vehicles bs4 engine
Maestro Edge 125
कंपनी ने Maestro 110 और Duet 110 स्कूटरों को भी पिछले साल लॉन्च किए गए नए Maestro 125 से रिप्लेस किया है। गौरतलब है कि ग्लैमर व ग्लैमर FI और पैशन XPro व पैशन प्रो i3S अलग-अलग मॉडल हैं। 
विज्ञापन
hero motocorp discontinued four models Glamour Passion XPro Maestro 110 Duet 110 bs4 vehicles bs4 engine
Hero Xpulse 200 Rally Kit - फोटो : Social Media
XPulse 200 सबसे ताकतवर बाइक
Hero MotoCorp की वेबसाइट के मुताबिक अभी भी कंपनी की सबसे पॉवरफुल मोटरसाइकिल XPulse 200 है। कंपनी का यह पहला 200 cc मॉडल है, जिसे BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed