फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो मोटोकॉर्प दे रही है ब्रांड न्यू Hero Xpulse 200 बाइक जीतने का मौका, बस करना होगा यह काम

Fri, 10 Apr 2020 07:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 10 Apr 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
hero motocorp hero colabs the design challenge chance to win hero xpulse 200 motorcycle lockdown in india
Hero Xpulse 200 - फोटो : Social Media
यदि आप क्रिएटिव लोगों में से एक हैं, और मौजूदा लॉकडाउन में समय गुजरने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक दिलचस्प मौका है। यदि आप रचनात्मक हैं तो आपके पास मौका है एक ब्रांड न्यू Hero Xpulse 200 बाइक जीतने का, जो आपको लॉकडाउन खुलने के बाद हीरो की शोरूम में आपका इंतजार कर रही है। मोटरसाइकिल के अलावा आपके पास कई और दूसरे ईनाम जीत सकते हैं। 
hero motocorp hero colabs the design challenge chance to win hero xpulse 200 motorcycle lockdown in india
Hero Xpulse 200 - फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी दोपहिया विनिर्माण कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एक खास डिजाइन चैलेंस Hero CoLabs–The Design Challenge शुरू किया है। इस चैलेंज सभी के लिए खुला है और कोई भी इसमें हिस्सी ले सकता है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 21 अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 
hero motocorp hero colabs the design challenge chance to win hero xpulse 200 motorcycle lockdown in india
Hero Xpulse 200 - फोटो : Social Media
इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के पीछे का विचार सभी को एक साथ लाना और नए डिजाइन बनाने और दुनिया के साथ साझा करने में मदद करना है। इसमें कुल दो चुनौतियां हैं। पहली चुनौती के तहत डिजाइनरों को Splendor+ (स्प्लेंडर+) के लिए ग्राफिक्स डिजाइन करना है। दूसरी चुनौती यह है कि हर किसी को एडवेंचर मोटरसाइकिल XPulse 200 से प्रेरित एक टी-शर्ट या एक राइडिंग जैकेट डिजाइन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hero motocorp hero colabs the design challenge chance to win hero xpulse 200 motorcycle lockdown in india
Hero XPulse 200
Hero Xplus200 जीतने का मौका
Hero MotoCorp के इस डिजाइन चैलेंज में विजेता को हीरो की शानदार बाइक Hero Xplus200 मिलेगी। इसके अलावा जो फर्स्ट रनर आप को 10,000 रुपये मूल्य के हीरो एसेसरीज दिए जाएंगे। वहीं दूसरे रनर अप को हीरो स्मार्ट स्नग्लास मिलेगा।  
विज्ञापन
hero motocorp hero colabs the design challenge chance to win hero xpulse 200 motorcycle lockdown in india
hero motocorp
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
इस चैलेंज में खुद को रजिस्टर करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट www.heromotocorp.com या कंपनी की माइक्रोसाइट www.herocolabs.com पर पंजीकरण कराया जा सकता है। गौरतलब है कि डिजाइन तैयार हो जाने के बाद उसे इसी वेबसाइट के जरिए जमा करना होगा।  जिसकी आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2020 है। विजेताओं को यूजर वोटिंग सिस्टम और हीरो मोटोकॉर्प द्वारा गठित एक जूरी के जरिए चुना जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 5 मई 2020 को की जाएगी। फिलहाल इस डिजाइन चैलेंज के लिए 1000 से भी ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed