सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hero Xtreme 160R और Suzuki Gixxer 150 में कौन है भारत की सड़कों का बाहुबली?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 04 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer 150 which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer 150 - फोटो : Amar Ujala

हीरो मोटोकॉर्प और सुजुकी मोटर्स की दो धाकड़ बाइक्स का आज हम कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में हीरो ने अपनी Hero Xtreme 160R को लॉन्च किया है, जिसका भारतीय बाजार में सीधा और कड़ा मुकाबला Suzuki Gixxer 150 से है। दोनों ही बाइक्स में BS-6 नॉर्म्स वाला इंजन दिया गया है। दोनों ही बाइक्स का लुक और परफॉर्मेंस काफी कमाल का है। हालांकि, आपके लिए कौन सी बाइक सही रहेगी, इसके लिए हम इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा जानेंगे कि इन बाइक्स की बाजार में क्या कीमत है। तो डालते हैं इन बाइक्स के फीचर्स पर एक नजर, 

Trending Videos
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer 150 which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

इंजन

  • Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है। 
  • Suzuki Gixxer 150 में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

  • Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Suzuki Gixxer 150 का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 ps की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

  • Hero Xtreme 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • Suzuki Gixxer BS6 का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer 150 which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Suzuki Gixxer BS6 - फोटो : Suzuki Motor

सस्पेंशन

  • Hero Xtreme 160R के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • Suzuki Gixxer के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म मोनोशॉक यूनिट सस्पेंशन दी गई है।

ब्रेकिंग

  • Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में सिंगल चैनल ABS फीचर दिया है।
  • Suzuki Gixxer के फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में भी डिस्क ब्रेक यूनिट दी गई है।
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer 150 which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

डायमेंशन

  • Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।
  • Suzuki Gixxer की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 800 मिलीमीटर और ऊंचाई 1035 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर है जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।

वजन

  • Hero Xtreme 160R के सिंगल डिस्ट वेरिएंट का कर्ब वजन 138.5 किलोग्राम है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वजन 139.5 किलोग्राम है।
  • Suzuki Gixxer का कर्ब वजन 141 किलोग्राम है। 
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R vs Suzuki Gixxer 150 which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Suzuki Gixxer BS6 - फोटो : Suzuki Motor

कीमत

  • Hero Xtreme 160R के फ्रंट सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है। 
  • Suzuki Gixxer BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 111,900 रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed