भारतीय कार बाजार में सी-सेगमेंट सेडान का अपना अलग ही क्रेज है। वहीं कॉम्पैक्ट सेडान के आने से लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया। हालांकि आज भी होंडा अमेज, मारुति डिजायर की सेल सी-सेगमेंट से ज्यादा है, बावजूद इसके इस सेगमेंट का क्रेज आज भी लोगों में बरकरार है। सी-सेगमेंट की सबसे बड़ी खासियत है इसका कंफर्ट और स्टाइल। वहीं ज्यादातर लोग बूट स्पेस के चलते इसे पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की किस कार में है सबसे ज्यादा बूट स्पेस...
सी-सेगमेंट की इन कारों में मिलता है सबसे ज्यादा बूट स्पेस, जरूर पढ़ें यह खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा सिटी
होंडा सिटी पहली ऐसी कार है जिसने सी-सेगमेंट को और ज्यादा लोकप्रिय किया। होंडा सिटी में सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। सिटी में 510 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सिटी का मुकाबला मारुति सियाज से है। सिटी की डाइमेंशन की बात करें, तो लंबाई 4440 एमएम, चौड़ाई 1695 एमएम और ऊंचाई 1495 एमएम है। वहीं व्हीलबेस 2600 एमएम और बूट स्पेस 510 लीटर का है। वहीं सिटी का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है।
ह्यूंदै वरना
वरना ह्यूंदै की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। हालांकि डाइमेंशन के मामले में वरना सिटी से थोड़ी बेहतर है। वरना की लंबाई 4440 एमएम, चौड़ाई 1729 एमएम और ऊंचाई 1475 एमएम है। वरना का व्हीलबेस 2600 एमएम है और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है। हालांकि बूट स्पेस के मामले में वरना होंडा सिटी से मात खाती है। ह्यूंदै वरना में 480 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। बस वरना में 1.6 लीटर का डीजल इंजन लगा है। हालांकि चौड़ाई के मामले में वरना सिटी को फेल करती है।
टोयोटा यारिस
यारिस को टोयोटा ने बड़े अरमानों के साथ लान्च किया था, लेकिन यारिस उतना करशिमा नहीं कर पाई जितनी टोयोटा की उम्मीदें थी। यारिस की लंबाई 4425 एमएम, चौड़ाई 1730 एमएम और ऊंचाई 1495 एमएम है। यारिस का व्हीलबेस 2550 एमएम का है। वहीं यारिस में 476 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो होंडा सिटी और वरना से भी कम है।
फॉक्सवैगन वेंटो
जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन वेंटो इस सेगमेंट की लोकप्रिय कारों में से एक है। वेंटो की लंबाई 4390 एमएम, चौड़ाई 1699 एमएम और ऊंचाई 1467 एमएम है। वहीं वेंटो का व्हीलबेस 2553 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 163 एमएम का है। वेंटो में 494 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, इस सेंगमेंट में दूसरे नंबर पर है।