फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda ने अपने तीन स्कूटर और बाइक की कीमत बढ़ाई, जानें कितनी हुई महंगी

Tue, 18 Aug 2020 03:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Honda hikes the price of its three vehicles scooters and bikes, know how much is the price hike honda motorcycle and scooter india
Honda Activa 125 - फोटो : For Reference Only
Honda Motorcycle and Scooter India Pvt. Ltd. (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने तीन वाहनों BS6 Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125), Honda Dio (होंडा डिओ) और Unicorn 160 (यूनिकॉर्न 160) बाइक की कीमत में इजाफा किया है। 
Honda hikes the price of its three vehicles scooters and bikes, know how much is the price hike honda motorcycle and scooter india
Honda Dio - फोटो : For Reference Only
Honda Dio BS6 हुआ महंगा
होंडा ने Dio BS6 स्कूटर की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। Dio BS6 110cc का स्कूटर है। यह स्कूटर भी अब 955 रुपये महंगा हो गया है। होंडा ने स्कूटर के दोनों वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई है। दाम बढ़ने के बाद Honda Dio BS6 स्कूटर के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 61,497 रुपये हो गई है। वहीं, DLX ट्रिम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 64,847 रुपये हो गई है। होंडा ने इससे पहले मई में 2020 बीएस6 मॉडल की कीमतें बढ़ाई थीं। 
Honda hikes the price of its three vehicles scooters and bikes, know how much is the price hike honda motorcycle and scooter india
Honda Activa 125 cc - फोटो : For Reference Only
Honda Activa 125 के कितने बढ़े दाम
Honda ने Activa 125 BS6 स्कूटर की कीमत में दूसरी बार इजाफा किया है। कंपनी ने इससे पहले अप्रैल के महीने में एक्टिवा 125 के दाम बढ़ाए थे। अब इस स्कूटर के कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी हो रही है। कंपनी ने स्कूटर की कीमत 955 रुपये बढ़ाई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब एक्टिवा 125 बीएस6 के ड्रम ब्रेक मॉडल की कीमत 68,997 रुपये हो गई है। वहीं, ड्रम-अलॉय मॉडल की कीमत 72,497 रुपये हो गई है। जबकि एक्टिवा 125 बीएस6 के फ्रंट डिस्क वेरिएंट की कीमत 75,997 रुपये है। कीमत बढ़ोतरी के अलावा, इस स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda hikes the price of its three vehicles scooters and bikes, know how much is the price hike honda motorcycle and scooter india
Honda Unicorn BS6 - फोटो : Honda two wheelers
Honda Unicorn BS6
Honda Unicorn BS6 (होंडा यूनिकॉर्न बीएस6) को भारत में सिर्फ छह महीने पहले लॉन्च किया गया था और बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। Honda Motorcycle and Scooter India Pvt. Ltd. (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) ने हाल ही में भारत में BS6 यूनिकॉर्न की कीमत को 955 रुपये तक बढ़ाया है। भारत में लॉन्च के समय, Honda की इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपये थी। हालांकि, अब कीमत बढ़ने के बाद बाइक दिल्ली में 94,558 रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Honda hikes the price of its three vehicles scooters and bikes, know how much is the price hike honda motorcycle and scooter india
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only
Activa 6G के भी बढ़े थे दाम
Honda ने हाल में Activa 6G BS6 स्कूटर की कीमतों में भी इजाफा किया था। इस साल यह दूसरी बार है जब भारत में होंडा एक्टिवा 6G बीएस6 स्कूटर के दाम बढ़ाए गए हैं। इस साल जुलाई में होंडा की खुदरा और थोक बिक्री दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जुलाई में कंपनी की खुदरा बिक्री 2,01,432 यूनिट्स थी, जो कि पिछले साल जुलाई में 3,56,823 यूनिट्स थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed