फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Harrier और Creta को टक्कर देगी होंडा HR-V, इस साल आ सकती है भारत

Mon, 29 Apr 2019 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 29 Apr 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Honda HR-V Vezel SUV could be launch end of this year 2019, launch with 2 petrol engines
Honda HR-V RS

होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी HR-V को इस साल लांच किया जा सकता है। ह्यूंदै क्रेटा और टाटा हैरियर को टक्कर देने के लिए होंडा अपनी इस कार को लांच कर सकती है। HR-V एसयूवी होंडा BR-V और CR-V के बीच की एसयूवी होगी। HR-V होंडा की छोटी लेकिन प्रीमियम एसयूवी होगी, जिसमें 5 लोग बैठ सकेंगे।


 

Vezel भी कहा जाता है

Honda HR-V Vezel SUV could be launch end of this year 2019, launch with 2 petrol engines
2019-Honda-Vezel-HR-V

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में होंडा के डीलरों सामने HR-V एसयूवी प्रदर्शित किया गया। होंडा HR-V को वेजल (Vezel) भी कहा जाता है। इस कार के ऊपर से पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2014 में पर्दा उठाया गया था। वहीं माना जा रहा है कि भारत में लांच होने वाली HR-V पुरानी पीढ़ी की हो सकती है, लेकिन भारत में इसका फेसलिफ्ट लांच किया जा सकता है। HR-V को पहले ही साउथ एशियन बाजारों में लांच किया जा सकता है और यह दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
 

पेट्रोल इंजन 4 सिलेंडर यूनिट के साथ

Honda HR-V Vezel SUV could be launch end of this year 2019, launch with 2 petrol engines
honda hr-v Vezel

ये दोनों ही पेट्रोल इंजन 4 सिलेंडर यूनिट के साथ आते हैं। HR-V का 1.5 लीटर का इंजन 129 बीएचपी की पावर देता है। जबकि 1.8 लीटर का 138 बीएचपी की पावर देता है। यह इंजन सिविक से लिया गया है। ये दोनों ही इंजन मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। वेजल फ्रंट व्हील ड्राइव है और मोनोकॉक बॉडी के साथ आती है। वहीं इसके कुछ वैरियंट्स के साथ ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच

Honda HR-V Vezel SUV could be launch end of this year 2019, launch with 2 petrol engines
honda hr-v Vezel rear

भारत मे बेचे जाने वाली होंडा HR-V/Vezel को सीकेडी (कंप्लीटली नोक्ड डाउन) रूट के लिए भारत लाया जा सकता है। होंडा की लेटेस्ट लांच सिविक को भी सीकेडी रूट के जरिए भारत में बेचा जा रहा है। सीकेडी रूट में भारत में बेचने के चलते इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। वहीं भारत में बेचे जाने वाली HR-V/Vezel में डीजल इंजन नहीं मिलेगा, क्योंकि कहीं भी इसमें डीजल इंजन नहीं मिलता है। कंपनी अगर भारत में HR-V/Vezel में डीजल इंजन लांच करने की सोचती है, तो उसे डेवलेपमेंट के साथ रिसर्च जैसे तमाम संसाधनों पर खर्च करना होगा, जिससे इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।         
 

विज्ञापन

टाटा हैरियर और जीप कंपास को चुनौती

Honda HR-V Vezel SUV could be launch end of this year 2019, launch with 2 petrol engines
honda hr-v REd

वहीं होंडा की रणनीति है कि सीकेडी रूट के जरिए भारत में बेचने के लिए ज्यादा बिक्री की उम्मीद नहीं कर रही हैं। होंडा चाहती है कि हर महीने से 1500 से 2000 यूनिट्स HR-V/Vezel की बिक जाएं। ताकि टाटा हैरियर और जीप कंपास को चुनौती दी जा सके, हालांकि ये दोनों की डीजल इंजन के साथ आती हैं। जबकि क्रेटा की हर महीने 8 से 10 हजार यूनिट बिकती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed