बंपर टू बंपर का मतलब होता है,आगे पीछे लाइन में चल रही गाड़ियां और इनके बीच में बहुत ही कम अंतर रहता है ऐसा लगता है जैसे कभी भी गाड़ी के बंपर आपस में टकरा सकते हैं। इस ड्राइविंग को ऑटोमोटिव भाषा में बंपर टू बंपर कहा जाता है। मौजूदा समय में जिस तादात में गाड़ियां बिक रही हैं उससे हर शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। तो कभी भी आपको इस तरह की ड्राइविंग का अनुभव करने को मिल सकता है। हो सकता है कि आप रोजाना इस तरह की परिस्थिति में ड्राइव करके ऑफिस पहुंचते हों। आपको सुकून देने के लिए तथा इस परिस्थिति में कैसे ड्राइव करें इसे बताने के लिए हम ये टिप्स लेकर आए हैं जरूर पढ़ें यह आपके बहुत काम आने वाला है।
जब करें बंपर टू बंपर ट्रैफिक में ड्राइव, इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन को रखें शांत
अगर आपके आगे यातायात चल रहा है तो आप उसे कहीं से भी स्वैप नहीं कर सकते। इसलिए दिमाग को एकदम शांत रखें और जिस तरह से लोग आगे बढ़ रहे हैं बस बढ़ते रहें मंजिल तक जरूर पहुंच जाएंगे।
ऐसी परिस्थिति में ड्राइविंग के दौरान बहुत से लोगों की आदत होती कि वो गाड़ी को बिना मतलब एक्सीलरेट करते रहते हैं जिससे न सिर्फ आप अपना ईंधन फूंकते साथ ही अन्य लोगों को डिस्टर्व भी करते हैं। ऐसा करके आराम से ड्राइव कर रहे लोगों की एकाग्रता भंग होती है और गाड़ी के आपस में टकराने की संभावना बढ़ जाती है।
बहुत से ऐसे भी ड्राइवर हैं जिन्हें गाड़ी तेज भगाने में मजा आता है और जैसे ही वो थोड़ी जगह देखते हैं गाड़ी वहां मोड़ देते हैं बिना सोचे-समझे कि दूसरे ड्राइवरों का क्या होगा। ऐसा करके आप तो आगे निकल जाते हैं लेकिन अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
कई बार जब आप ढलान पर होते हैं तो वहां भी जाम की स्थिति बन जाती है। एक सीधी चढ़ाई पर पहुंचते ही अगर ऐसी परिस्थिति पैदा हो कैसे ड्राइव करना चाहिए आइए आपको बता देते हैं। हमेशा ढलान पर अगर गाड़ियां रुक गई हैं तो हैंडब्रेक का प्रयोग करें, लेकिन अगर ट्रैफिक धीरे-धीरे मूव कर रहा हो तो रेव पर नियंत्रण बनाए रखें और बिना ब्रेक किए धीरे-धीरे बढ़ते रहें। अगर आप ढलान पर खड़े हैं और आगे बढ़ना है तो ध्यान रखें कि रेव ज्यादा होना चाहिए जिससे गाड़ी पीछे की तरफ नहीं जाएगी और पीछे चल रही गाड़ी में आप टकराने से बच जाएंगे।