फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार चलाते वक्त हो जाए दुर्घटना तो कैसे बचाएं अपनी और अपने परिवार की जान

Fri, 28 Sep 2018 06:04 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
how to save yourself during accident with car safty features
car accident

कार को अगर आप सिर्फ चलाना जानते हैं और उसके फीचर्स नहीं जानते हैैं तो यह आपके लिए बेहद ही खतरनाक है। सड़क पर चलते समय अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो कार के अन्दर ही ऐसे बहुत से सेफ्टी फीचर्स होते हैं जिनसे आप सुरक्षित रह सकते हैं।  आइए आपको बताते हैं कौन सा फीचर कैसे करता है काम और कैसे बचा सकते हैं आप खुद की जान :

how to save yourself during accident with car safty features
car abs

एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
एबीएस एक ऐसी तकनीक है जो हाल ही में कार और बाइक के लिए जरूरी कर दी गई है इसके लगे होने से अगर आप तेजी से ब्रेक लगाते हैं तो यह कार के पहियों को लॉक नहीं होने देता। अक्सर आपने देखा होगा तेजी से ब्रेक मारने पर कार अपना संतुलन खो देती है। यह कार को नियंत्रित रखकर दुर्घटना होने से बचाता है।

 

how to save yourself during accident with car safty features
car airbags
एयरबैग
जब भी कार का एक्सीडेंट होता है उस समय यह एयरबैग काम करता हैं। दरअसल, कार के तेजी से टकराने पर कार के एयरबैग अपने आप ही खुल जातें हैं। इस प्रक्रिया में कार का एक्सीलेरोमीटर सर्किट तुरंत एक्टिव होकर इलेक्ट्रिकल करंट पैदा करता है, जिसके बाद सेंसर से एयरबैग्स को सिग्नल मिल जाता है और एयरबैग्स 1/20 सेकंड के अन्दर ही स्पीड से फूलने लगता है। जिससे कार में बैठे लेाग सुरक्षित बच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to save yourself during accident with car safty features
car rear parking sensor
रियर पार्किंग सेंसर
हो सकता है इस फीचर के बारे में आप काफी तक जानते हो फिर भी हम आपको बता देते हैं। रियर पार्किंग सेंसर कार को बैक करते समय काम आता है। कार को पीछे की तरफ करते हुए अगर कार किसी भी चीज के बहुत पास आ जाती है तो यह रियर पार्किंग आवाज करने लगता है जिससे कार चालक तुरंत सावधान हो जाता है और कार को भारी क्षति होने से बचा लेता है।
 
 
विज्ञापन
how to save yourself during accident with car safty features
central locking
सेंट्रल लॉक सिस्टम
सेंट्रल लॉक सिस्टम की मदद से आप कहीं से भी अपनी कार को लॉक कर सकते हैं। वो भी  सिर्फ एक बटन को इस्तेमाल करके। इसकी मदद से कार को बन्द करते वक्त और खोलते वक्त एक आवाज आती है जो बताती है कि कार लॉक हुई या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed