फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार डिजाइनर ने एक्टर ऋतिक रोशन के लिए बनाया पहियों पर चलने वाला 'महल'

Tue, 07 Apr 2020 05:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan mercedes v-class Customised dc2 dc design dc2 car mercedes v class price india
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan - फोटो : Social Media
भारत के सबसे पुराने और सबसे मशहूर कस्टम डिजाइन हाउसों में से एक है DC2 डिजाइन। इसने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की Mercedes V-Class (मर्सिडीज वी-क्लास) को रीडिजाइन कर इसे एक नए अवतार में पेश किया है।
hrithik roshan mercedes v-class Customised dc2 dc design dc2 car mercedes v class price india
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan - फोटो : Social Media
डिजाइनर कार बनाने वाली इस कंपनी ने अपने काम की तस्वीरें को सोशल मी़डिया पर साझा किया। इन तस्वीरों को देखकर आप इस कार की भव्यता से नजरें नहीं हटा सकेंगे। कार के इंटीरियर को देखकर कहा जा सकता है कि इस MPV को उत्कृष्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा गया है। 
hrithik roshan mercedes v-class Customised dc2 dc design dc2 car mercedes v class price india
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan - फोटो : Social Media
Mercedes V-Class को भारत में पहली बार जनवरी 2019 में 68.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद मर्सिडीज ने इस साल जनवरी में V-Class को अपडेट कर V-Class Elite (एलीट) लॉन्च की। इसके बाद 2020 ऑटो एक्सपो में इस MPV के  Marco Polo edition (मार्को पोलो संस्करण) को लॉन्च किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan mercedes v-class Customised dc2 dc design dc2 car mercedes v class price india
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan - फोटो : Social Media
Mercedes V-Class की कीमत 1.10 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है, जबकि V-Class Elite की कीमत 1.38 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। डीसी डिजाइन ने Mercedes V-Class कार में बदलाव कर इसे नया कलेवर दिया है। 
विज्ञापन
hrithik roshan mercedes v-class Customised dc2 dc design dc2 car mercedes v class price india
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan - फोटो : Social Media
मपीवी को अंदर की तरफ से पूरी तरह बदल दिया गया है और यह दावा करना बहुत सही ही होगा कि यह प्रीमियम केबिन अब पहियों पर चलने वाले एक आधुनिक महल जैसा दिखता है। दूसरी पंक्ति सीटों के सामने स्थित तीसरी पंक्ति की सीटों को पीछे की ओर कर दिया गया है। इन सबमें बढ़िया क्वालिटी के नपा लेदर होलस्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। एक सिंगल स्विच पैनल से सीट पोजिशन, केबिन के अंदर की लाइट और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे सभी कार्यों को कंट्रोल किया जाता है। फोल्डेबल टेबल हाई क्वालिटी की है जबकि केबिन का फर्श लकड़ी के ट्रिम फिनिश में तैयार किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed