लॉकडाउन के दौरान अगर आप भी व्हाट्सएप पर चैटिंग और वीडियो कॉल करके बोर हो गए हैं, तो हम आपके लिए एक कुछ चुनिंदा और खास गेम लेकर आए हैं। आप इन गेम्स को व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खेल सकेंगे। साथ ही इन व्हाट्सएप गेम्स से आपकी बोरियत भी दूर हो जाएगी। तो आइए इन व्हाट्सएप गेम पर डालते हैं एक नजर...
Coronavirus Lockdown: घर में हो गए हैं बोर, तो Whatsapp पर खेलें ये मजेदार गेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Antaksahri
अंताक्षरी भारत के लोकप्रिय गेम से एक है। आप इस गेम को व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खेल सकते है। इसके लिए आपको टैक्स्ट या फिर वॉइस रिकॉर्ड फीचर का इस्तेमाल करना होगा।
Once upon a time गेम
यह गेम काफी शानदार है। इसमें आपको अपने ग्रुप में Once upon a time लिखना होगा, जिसके बाद ग्रुप मेंबर्स को 15 सेकेंड में इसके आगे स्टोरी जोड़नी होगी। यदि आप इस गेम को अपने दोस्तों के साथ खेलेंगे, जिन्हें आपके सीक्रेट पता है, तो यह गेम काफी मजेदार बन जाएगा।
Guess the word गेम
यह गेम काफी इंट्रेस्टिंग है। इसमें आपको अपने व्हाट्सएप ग्रुप में एक हिंट के साथ एक शब्द लिखना होगा, जिसके बाद दूसरे ग्रुप मेंबर्स को सही शब्द का पता लगाना होगा।
20 Questions गेम
यह 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय गेम है। इसमें आपको अपने ग्रुप मेंबर्स से 20 सवाल पूछने होंगे, जो भी ग्रुप मेंबर इन सवालों का सही जवाब देगा, वह विजेता होगा।