फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cornavirus: Jio , Airtel और BSNL के शानदार ऑफर्स, मिलेगा डबल डाटा और अतिरिक्त टॉकटाइम

Sun, 05 Apr 2020 05:51 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 05 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Cornavirus jio airtel and bsnl offers extra data validity and talktime to users during lockdown
smartphone - फोटो : social media

लॉकडाउन के चलते जियो, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने घर से काम करने वाले लोगों के लिए लगातार नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें लोगों को डबल डाटा और अतिरिक्त टॉकटाइम मिला है। इसके साथ ही इन कंपनियों ने प्रीपेड प्लान की वैधता को भी 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। तो आज हम आपको तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा और खास ऑफर्स के बारे में बताएंगे, जिनको यूजर्स के लिए हाल ही में पेश किया गया था। आइए इन ऑफर्स पर डालते हैं नजर...

Cornavirus jio airtel and bsnl offers extra data validity and talktime to users during lockdown
Jio - फोटो : amarujala

जियो फाइबर यूजर्स को मिल रहा है डबल डाटा
लॉकडाउन के समय में मौजूदा ग्राहकों को कंपनी डबल डाटा ऑफर दे रही है, जिसके तहत मौजूदा रिचार्ज पर प्लान पर पहले के मुकाबले दोगुना डाटा मिलेगा। इस ऑफर की खास बात यह है कि 10 एमबीपीएस तक की स्पीड के लिए कंपनी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेगी। लेकिन यह सेवा सिर्फ उन्हीं इलाकों में मिलेगी जहां पर जियो फाइबर पहले से मौजूद हैं।

Cornavirus jio airtel and bsnl offers extra data validity and talktime to users during lockdown
jio

जियो का 251 रुपये वाला प्लान
जियो का यह डाटा प्लान एड-ऑन पैक है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को रोजाना 2 जीबी डाटा (102 कुल डाटा) मिलेगा। वहीं, इस पैक की वैधता 51 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cornavirus jio airtel and bsnl offers extra data validity and talktime to users during lockdown
Airtel - फोटो : amar ujala

एयरटेल दे रहा है 10 रुपये का टॉकटाइम
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति में भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए फ्री में 10 रुपये का टॉकटाइम देने का एलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों के नंबर्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Cornavirus jio airtel and bsnl offers extra data validity and talktime to users during lockdown
BSNL - फोटो : amar ujala
बीएसएनएल ने भी किया 10 रुपये के टॉकटाइम का एलान
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने ग्राहकों को 10 रुपये का टॉकटाइम देने का एलान किया है। कंपनी ने कहा है लॉकडाउन की स्थिति में जिन ग्राहकों का बैलेंस शून्य होगा उन्हें 10 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि जिन यूजर्स की वैलिडिटी 22 मार्च तक खत्म हो रही थी उनकी वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed