सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue आ रही है नए पावरफुल डीजल इंजन के साथ, इस कंपनी का इंजन होगा शमिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 25 Aug 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue to Get a BS-6 Compliant 1.5L Diesel Engine Soon
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

Hyundai ने इस साल मई में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue को भारत में लॉन्च किया था। सिर्फ 60 दिनों में इसकी 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग की गई। Venue 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि कंपनी Venue को नए डीजल इंजन में लाने की योजना बना रही है।   

Trending Videos

Venue को मिलेगा नया डीजल इंजन

Hyundai Venue to Get a BS-6 Compliant 1.5L Diesel Engine Soon
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

Venue में फिलहाल 1.4 लीटर डीजल इंजन मिलता है। सोर्स के मुताबिक Hyundai इस इंजन को अब BS-6 में अपग्रेड नहीं करेगी। लेकिन इसकी जगह किआ सेल्टॉस का 1.5 लीटर डीजल इंजन Venue में इस्तेमाल कर सकती है जो पहले से ही BS6 कंप्लायंट है। इस समय Venue के 1.4 लीटर डीजल इंजन की कीमत  7.75 लाख रुपये से लेकर 10.84 लाख रुपये के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Venue के फीचर्स

Hyundai Venue to Get a BS-6 Compliant 1.5L Diesel Engine Soon
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

नई Venue 33 कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है लेकीन इसमें 10 ऐसे फीचर्स हैं जो खासतौर पर भारत के हिसाब से बनाए गए हैं। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आर्कमिस साउंड सिस्टम, एयर प्यूरिफायर,लेन चेंज इंडिकेटर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें ब्लू लिंक टेक्नॉलजी को इस्तेमाल किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed