ह्यूंदै वेन्यू की लान्चिंग 21 मई को होनी है, लेकिन उसकी आधिकारिक लान्चिंग से पहले ही एसयूवी सेक्टर ‘गरमा’ गया है। वेन्यू के आने से सब-4 मीटर सेगमेंट में लड़ाई दिलचस्प होने वाली है। इस सेगमेंट में पहले से सबसे ज्यादा बिकने वाली विटारा ब्रेजा, महिन्द्रा एक्सयूवी 300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन का दबदबा है। वहीं वेन्यू के लिए इस सेगमेंट में जगह बनाना बड़ी चुनौती साबित होगी। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी विटारा ब्रेजा से वेन्यू का कंपैरिजन...
Hyundai Venue vs Vitara Brezza में कौन सी एसयूवी खरीदें, पढ़ें दोनों कारों का कंपैरिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुक्स
ह्यूंदै वेन्यू
ह्यूंदै वेन्यू की बात करें, तो इसके फ्रंट में क्रोम लाइन वाली बड़ी ग्रिल दी गई है और सेंटर में बड़ा एच लोगो दिया गया है। साथ ही स्पिल्ट हेडलैंप यूनिट, बोल्ड एलईडी डीआरएल, मैसिव व्हील आर्क, 16 इंच के डुअल टोन व्हील्स दिए गए हैं। वहीं वेन्यू का डिजाइन विटारा ब्रेजा की तुलना में इंटरनेशनल लगता है।
मारुति विटारा ब्रेजा
विटारा ब्रेजा में नए अलॉय व्हील, ग्लॉसी ब्लैक फिनिश और एसयूवी मसस्कुलर व्हील आर्क्स दिए गए हैं। इसके अलावा ब्रेजा के फ्रंट में क्रोम ग्रिल और पीचे की तरफ बैक डोर क्रोम गार्निश सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं इसका इंटीरियर भी रिफ्रेश किया गया है, साथ ही पीछे की तरफ हैच ओपनिंग बूट लिड, लिव्र बैश प्लेट और स्पॉयलर दिया गया है।
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू तीन इंजन ऑप्शंस 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी। वेन्यू को 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में लान्च किया जाएगा। इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में पहली बार डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर दिया जाएगा।
मारुति विटारा ब्रेजा
मारुति विटारा ब्रेजा में 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। मारुति विटारा ब्रेजा की टॉप स्पीड 172 किमी प्रति घंटा है और 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 12.36 सेकेंड का वक्त लेती है। ब्रेजा डीजल इंजन के साथ 24.29 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। मारुति विटारा ब्रेजा में 48 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो फुल टैंक पर 1152 किमी की दूरी तय कर सकती है।
इंटीरियर
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू को फीचर कनेक्टेड कार कह सकते हैं। वेन्यू में इतने फीचर हैं, शायद इस सेगमेंट की किसी कार में नहीं हैं। वेन्यू में 33 कनेक्टेड Hyundai BlueLink कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें से 10 खासतौर पर भारत के लिए हैं। वेन्यू में ऱिअर एसी वेंट, ग्लोव बॉक्स कूलिंग, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरिफायर, व्हील एयर कर्टेंस, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वॉयस रिकग्नाइजेशन, फ्लॉटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल एमआईडी स्क्रीन, सिंगल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12 वोल्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
मारुति विटारा ब्रेजा
वहीं विटारा के फीचर्स की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रॉनिकली फोल्डिंग ओवीआरएम, पुश स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन जैसे फीचर आते हैं। वहीं इसमें स्विफ्ट जैसा क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। ब्रेजा में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच टचस्क्रीन मल्टी डिस्प्ले स्क्रीन आती है।
सेफ्टी फीचर्स
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू में 6 एयरबैग्स, स्पीड सेंसिग ऑटो डोर अनलॉक्स, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनैजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम और ISOFIX माउंट्स मिलेगा।
मारुति विटारा ब्रेजा
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा में कई नए सुरक्षा फीचर्स हैं जिनमें ISOFIX चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम, हाई-स्पीड वार्निंग अलर्ट, डुअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स शामिल हैं।