टू-व्हीलर चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाइये। दोस्तों हेलमेट चालान से बचने के लिए नही बल्कि अपनी खुद की सेफ्टी के लिए पहना जाना चाइये। इसलिए हमेशा ओरिजिनल और अच्छी कंपनी का ही हेलमेट खरीदें। आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन और टेक्नोलॉजी वाले हेलमेट आ रहे हैं। यहां हम आपके लिए पांच ऐसे हेलमेट लेकर आये हैं जिनकी कीमत भी कम है, वजन भी हल्का है और सुरक्षा के मामले में भी ये भरोसेमंद हैं।
ये हैं भारत के कम कीमत वाले सबसे हल्के और सुरक्षित हेलमेट, जानें फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Steelbird SB-1
- ब्रांड: Steelbird SB-1
- कीमत: 1949 रुपये
स्टील बर्ड कंपनी का SBA-1 हेलमेट बेहद लोकप्रिय है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि जब आप इसे पहले तो आपको परेशानी न हो। पहनने पर यह हल्का लगता है। इस वजह 1.54 Kg है। यह मीडियम और लार्ज साइज में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक इसके भीतरी भाग को काफी आधुनिक और हवादार बनाया है ताकि गर्मी में अगर काफी देर इस हेलमेट को पहनना पड़े तो राइडर को कोई दिक्कत न हो। इस हेलमेट के इंटीरियर को बदला जा सकता है साथ ही धोया भी जा सकता है। स्टीलबर्ड SB-1की कीमत 1949 रुपये है।आप इसे Steelbird की वेबसाइट, अमेजन, स्टीलबर्ड शॉप से खरीद सकते हैं। इसके वाइजर को भी आसानी से बदला जा सकता है। यह ISI मार्क हेलमेट है जो आपके सिर को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करता है।
Sudds Thunder D2 Decor
- ब्रांड: Sudds Thunder D2 Decor
- कीमत: 1770 रुपये
हेलमेट निर्माता कंपनी Studds अपने शानदार हेल्मेट्स के लिए जानी जाती है। Studds का नया हेलमेट Thunder D2 Decor इन दिनों काफी चर्चा में है। यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। यह बेहद हल्का है ।इसका वजन सिर्फ 989 ग्राम है। यह मीडियम और लार्ज साइज में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक यह आपके सिर को पूरी तरह से सुरक्षित रखने में मदद करता है. गंदा होने पर आप इसे धो भी सकते हैं। Sudds के Thunder D2 Decor में कई कलर ऑप्शन मिलते हैं आप इस अमेजन और ऑफ लाइन मार्केट से खरीद सकते हैं। इसके वाइजर को भी आसानी से बदला जा सकता है यह ISI मार्क हेलमेट है।
Vega Ryker Bolder
- Vega Ryker Bolder
- कीमत: 1,780
Mavox FX21
Mavox FX21
कीमत:1665 रुपये
Mavox हेल्मेट्स का नया हेलमेट FX21 एक बेहद स्टाइलिश हेलमेट है। यह कॉम्पैक्ट और हवादार है। इसका डिजाइन यूथ को काफी पसंद आ सकता है । FX21 मॉडल की कीमत 1665 रुपये रखी है। यह दो साइज में उपलब्ध है। Mavox के हेलमेट अच्छी क्वालिटी और ISI मार्क वाले होते हैं जो आपकी सिर को सुरक्षित रखते हैं।