फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawa BS6 और Jawa Forty Two BS6 हुई महंगी, जानें हर मॉडल की नई कीमत

Wed, 05 Aug 2020 07:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Jawa and Jawa Forty Two BS6 compliant New variant level price list jawa forty two bs6 price in india jawa forty two dual abs
Jawa Perak - फोटो : Social Media
Classic Legends Private Limited (क्लासिक लेजेंड्स प्रा. लि.) ने इस साल की शुरुआत में Jawa motorcycle (जावा मोटरसाइकल) रेंज के BS6 (भारत स्टेज-6) ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले Jawa (जावा) और Jawa Forty Two (जावा फोर्टी टू) बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया था। अब क्लासिक लेजेंड्स ने देश भर में अपने डीलरशिप्स के जरिए से जावा और जावा फोर्टी टू के बीएस6 मॉडल की डिलीवरी शुरू कर दी है। दोनों बाइक अब कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर डिस्पेल, टेस्ट राइड और बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। 
Jawa and Jawa Forty Two BS6 compliant New variant level price list jawa forty two bs6 price in india jawa forty two dual abs
Jawa Forty Two - फोटो : Jawa
इंजन
BS6 Jawa (बीएस6 जावा) और Jawa Forty Two (जावा फोर्टी टू) इन दोनों बाइक्स में एक जैसा 293 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो नए बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेटेड है। नए मॉडल पहले की तुलना में कम पावरफुल हैं। पहले यह इंजन 27 PS का अधिकतम पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस6 अपडेट के साथ इनका आउटपुट थोड़ा कम हो गया है। नया इंजन अब 26.51 PS का पावर और 27.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
Jawa and Jawa Forty Two BS6 compliant New variant level price list jawa forty two bs6 price in india jawa forty two dual abs
Jawa Perak
सस्पेंशन 
बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक्स हैं। आरामदायक सफर के साथ बेहतर ब्रेकिंग के लिए कंपनी ने इसके दोनों ओर डुअल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक के बेस वेरिएंट के साथ रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। नए बीएस6 इंजन मॉडल बीएस4 मॉडल की तुलना में 2 किलोग्राम तक भारी हो गए हैं। अब इनका कुल वजन 172 किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jawa and Jawa Forty Two BS6 compliant New variant level price list jawa forty two bs6 price in india jawa forty two dual abs
Jawa Forty Two - फोटो : Jawa
डिजाइन
बाइक का डिजाइन, रंग और स्टाइल पहले जैसा ही है, ध्यान देने योग्य बात यह है कि अपडेट की गई बाइक में एक नया एग्जॉस्ट ट्यूब डिजाइन मिलता है। जबकि ड्यूल एग्ज्हॉस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एग्ज्हॉस्ट की डाउन ट्यूब में एक नया कैटेलिटिक कन्वर्टर यूनिट जोड़ा गया है। नए उत्सर्जन मानकों को हासिल करने के लिए डिजाइन में अपडेट किया गया है। 
विज्ञापन
Jawa and Jawa Forty Two BS6 compliant New variant level price list jawa forty two bs6 price in india jawa forty two dual abs
Jawa perak
नई कीमतें
क्लासिक लेजेंड्स ने अपनी इन दोनों बाइक्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यहां जानिए जावा के हर वेरिएंट के आधार पर इनकी नई कीमत। 
 
  Jawa Jawa
कलर सिंगल ABS BS6 की कीमत डुअल ABS BS6 की कीमत
ब्लैक 1,73,164  1,82,106
ग्रे  1,73,164 1,82,106
मरून 1,74,228 1,83,170

  Jawa Forty Two Jawa Forty Two
कलर  सिंगल ABS BS6 की कीमत डुअल ABS BS6 की कीमत
हाले तील 1,60,300 1,69,242
कॉमेट रेड 1,65,228 1,74,170
गेलैक्टिक ग्रीन 1,65,228 1,74,170
नेबुला ब्लू 1,65,228 1,74,170
लूमोस लाइम 1,64,164 1,73,106
स्टारलाइन ब्लू 1,60,300 1,69,242
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed