{"_id":"60b79ad28ebc3ef7893ac064","slug":"kia-india-announced-11050-units-sale-in-indian-market-in-may-2021-and-6627-units-of-sub-compact-suv-sonet-sold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Sonet: किआ की सबसे सस्ती एसयूवी की मई में हुई सबसे ज्यादा बिक्री, जानें दमदार फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Sonet: किआ की सबसे सस्ती एसयूवी की मई में हुई सबसे ज्यादा बिक्री, जानें दमदार फीचर्स और कीमत
Wed, 02 Jun 2021 08:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kia India (किआ इंडिया) ने सोमवार को घोषणा की है कि उसने मई 2021 में भारतीय बाजार में 11,050 यूनिट्स की बिक्री की है। वाहन निर्माता ने बताया कि उसने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet (सोनेट) की 6,627 यूनिट्स बेची हैं। किआ इंडिया का दावा है कि मई 2021 में सोनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने उसकी कुल बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। बता दें कि किआ ने सोनेट को पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। लेकिन बहुत कम समय में भारतीय कार बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट में यह एसयूवी अपनी पकड़ बनाने में कामयाब मानी जा सकती है।
इंजन ऑप्शन और पावर
Kia Sonet
- फोटो : Kia
सोनेट में पहले की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में एक 1.2-लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जिसमें 83 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ-साथ दूसरा ऑप्शन है 1.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 120 hp का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। जबकि 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स या 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
सोनेट के डीजल मॉडल में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 100 hp का पावर और 240 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में 115 hp का पावर और 250 Nm का टॉर्क मिलता है, जो 15 hp और 10 Nm तक का ज्यादा पावर आउटपुट देता है।

नए दमदार फीचर्स
Kia Sonet
- फोटो : Kia
नई सोनेट 2021 फेसलिफ्ट मॉडल में 10 नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पहली बार सेगमेंट फर्स्ट रियर डोर सनशेड कर्टेन (पर्दे) और सनरूफ को वॉयस कमांड से ऑपरेट करने जैसी सुविधा दी गई है। 'सेगमेंट फर्स्ट' यानी इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार मिलने वाला फीचर है।
सोनेट के लोअर वेरिएंट्स को भी अब हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स से अपग्रेड कर दिया गया है। अब इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), ब्रेक असिस्ट (BA), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा, कई हाई-एंड वेरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स को सोनेट के निचली वेरिएंट्स में भी उपलब्ध कराया गया है। इन फीचर्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, रिमोट इंजन स्टार्ट, क्रोम डोर हैंडल और सिल्वर व्हील कैप के साथ क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स शामिल हैं।

Kia Sonet Compact SUV ventilated front seats
- फोटो : Kia Motrors
'सेगमेंट फर्स्ट' फीचर
किआ सोनेट के चुनिंदा वेरिएंट - HTX / HTX+ / GTX+ में रियर डोर सनशेड कर्टन जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिया गया है। इसके अलावा, HTX+ / GTX+ जैसे वेरिएंट्स में UVO (वॉयस असिस्ट सनरूफ ओपन / क्लोज) जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर दिया गया है। अब आवाज के जरिए कार के सनरूफ को खोला और बंद किया जा सकता है। यह भी इस एसयूवी का 'सेगमेंट फर्स्ट' फीचर है।

कीमत
2021 किआ सोनेट की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,79,000 रुपये रखी गई है। नई सोनेट एसयूवी के एंट्री-लेवल HTE 5MT फीचर की कीमत 6,79,000 रुपये है। जबकि टॉप-स्पेक HTX + 6iMT, और GTX + 6iT वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 11,75,000 तक जाती है।