फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिले में जुड़ा भारत में बना इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 50KM

Wed, 20 Nov 2019 01:37 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 Nov 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Made In India e scooter Peugeot e Ludix in Joins French Presidential Fleet run 50KM full charge
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के काफिले में शामिल इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : Social Media

भारत में मेक इन इंडिया के तहत बने इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम अब फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिले से जुड़ गया है। दरअसल यह स्कूटर राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की फ्लीट के साथ चलेगा। प्यूजो ई-लुडिक्स (Peugeot e-Ludix) नाम का यह स्कूटर देश में बना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिले में शामिल हो चुका है।

Made In India e scooter Peugeot e Ludix in Joins French Presidential Fleet run 50KM full charge
Mahindra Electric Scooter Peugeot E-Ludix - फोटो : Social Media

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर प्यूजो ई-लुडिक्स को फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिले में शामिल किया गया है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है जब भारत में बने इस स्कूटर को वहां निर्यात किया जा रहा है।

Made In India e scooter Peugeot e Ludix in Joins French Presidential Fleet run 50KM full charge
Mahindra Electric Scooter Peugeot E-Ludix - फोटो : Social Media

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने प्यूजो मोटरसाइकिल (PMTC) का अधिग्रहण किया हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। महिंद्रा कंपनी मध्य प्रदेश के धार जिले के पास पीथमपुर में स्थापित किए गए प्लांट में प्यूजो ई-लुडिक्स स्कूटर को मैन्युफैक्चर कर रही है। यहीं से कंपनी इसे फ्रांस में प्यूजो मोटरसाइकिल को एक्सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Made In India e scooter Peugeot e Ludix in Joins French Presidential Fleet run 50KM full charge
Mahindra Electric Scooter Peugeot E-Ludix - फोटो : Social Media

लिथियम-ऑयन बैटरी के साथ
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दी है। यह लिथियम-ऑयन बैटरी के साथ फ्रांस को दिया जा रहा है। इसे फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। वहीं ई-लुडिक्स का वजन कुल 85 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Made In India e scooter Peugeot e Ludix in Joins French Presidential Fleet run 50KM full charge
Mahindra Electric Scooter Peugeot E-Ludix - फोटो : Social Media
सिंगल चार्ज में चलता है 50 किलोमीटर

यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसके साथ ही इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्कूटर की कीमत की बात करें तो इसका खुलासा नहीं हुआ है, कंपनी की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि कंपनी जनवरी 2020 से इसकी बिक्री शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed