पीएम नरेंद्र मोदी की फ्लीट में शामिल फॉर्च्यूनर से कितनी दमदार है महिंद्रा की नई एसयूवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइज और डाइमेंशन्स (महिंद्रा अल्टूरस जी4)
लंबाई- 4,850mm
चौड़ाई- 1,960mm
ऊंचाई- 1,800mm
व्हीलबेस- 2,865mm
टोयोटा फॉर्च्युनर
लंबाई- 4,795mm
चौड़ाई- 1,855mm
ऊंचाई- 1,835mm
व्हीलबेस- 2,745mm
यानि महिंद्रा की नई एसयूवी ऊंचाई को छोड़कर हर तरह से टोयोटा फॉर्च्युनर से बड़ी है
इंजन
महिंद्रा की नई कार में मर्सेडीज-बेंज वाला 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं फॉर्च्युनर के डीजल इंजन में टोयोटा ने 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ही विकल्पों को उपलब्ध कराया है, जबकी कार के पेट्रोल इंजन में कंपनी ने 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है।
महिंद्रा की नई एसयूवी में BS-VI मानकों वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। जो कि 178 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2.8-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 174.5 बीएचपी पर 3,400 आरपीएम और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
फॉर्च्युनर का फ्यूल टैंक अल्टूरस पर भारी है। अल्टूरस में जहां आपको 70-लीटर वाला फ्यूल टैंक मिलेगा वहीं फॉर्च्युनर में 80 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
इंटीरियर
वैसे तो दोनों ही एसयूवी बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं महिंद्रा अल्टूरस में कंपनी ने लेदर इंटीरियर, एलईडी कैबिन लाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, अडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, और 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले सपॉर्ट करता है।
वहीं फॉर्च्युनर का इंटीरियर ब्राउन लेटर सीट्स से लैस है। इसके अलावा इसमें भी ऑडियो कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,अडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऐंबिएंट वाली लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।