फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26/11 हमला: आतंकियों की गोलियां भी नहीं डिगा पाई इनके हौंसले, अपनी जान देकर बचाईं कई जिंदगियां

Mon, 26 Nov 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 26 Nov 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Terror Attack: the five hero who sacrifice their lives to save innocent peoples
मुंबई हमले के हीरो
मुंबई में साल 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने दहशत फैलाई थी। आज इस हमले को 10 साल पूरे हो गए हैं। आतंकवादियों ने ताज और ट्राइडेंट होटल के साथ ही छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। मगर देश के बहादुर जवानों और पुलिसकर्मियों ने आतंक के दहशतगर्दों का डटकर सामना किया और कई बेगुनाहों की जान बचाई थी। हालांकि 5 बहादुरों को इस हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आज हम आपको उन्हीं वीरों के बारे में बताते हैं।
Mumbai Terror Attack: the five hero who sacrifice their lives to save innocent peoples
हेमंत करकरे
हेमंत करकरे- हेमंत करकरे मुंबई एटीएस के मुखिया थे। वह रात के समय खाना खा रहे थे तभी उन्हें क्राइम ब्रांच से आतंकी हमला होने का फोन आया। वह अपने घर से निकले और एसीपी अशोक काम्टे, इंस्पेक्टर विजय सालस्कर के साथ मोर्चा संभाला। कामा अस्पताल के बाहर मुठभेड़ में आतंकी अजमल कसाब और इस्माइल खान ने उनपर अंधाधुंध गोलियां चला दी और वह शहीद हो गई। मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
Mumbai Terror Attack: the five hero who sacrifice their lives to save innocent peoples
अशोक काम्टे
अशोक काम्टे- काम्टे मुंबई पुलिस में एसीपी के पद पर तैनात थे। आतंकी हमले के समय वह एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे की टीम का हिस्सा थे। कामा अस्पताल के बाहर मुठभेड़ में आतंकी इस्माइल खान ने उनपर कई राउंड गोलियां चलाईं। जिसमें से एक गोली उनके सिर पर लगी। घायल होने के बावजूद उन्होंने कुछ दुश्मनों को मार गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Terror Attack: the five hero who sacrifice their lives to save innocent peoples
विजय सालस्कर
विजय सालस्कर- वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सालस्कर का नाम एक समय मुंबई अंडरवर्ल्ड के लिए खौफ का दूसरा नाम हुआ करता था। वह भी एटीएस प्रमुख करकरे की टीम का हिस्सा थे। कामा अस्पताल के बाहर हुई मुठभेड़ में आतंकियों की गोली से वह शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Mumbai Terror Attack: the five hero who sacrifice their lives to save innocent peoples
तुकाराम ओंबले
तुकाराम ओंबले- मुंबई पुलिस के इस एएसआई के हौंसले की जितनी तारफी की जाए उतनी कम है। ओंबले ने न केवल बिना हथियार के आतंकी अजमल कसाब का सामना किया बल्कि आखिर में उसे पकड़ने में कामयाबी भी हासिल की। इस दौरान कसाब ने उनपर कई गोलियां चलाईं जिससे वह शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed