फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेफ्टी फीचर्स के साथ Mahindra Bolero का BS-VI मॉडल जल्द होने जा रहा है लॉन्च

Sat, 27 Jul 2019 10:36 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 27 Jul 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Bolero gets future ready with safety and emission upgrades
Mahindra Bolero Power Plus

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी Bolero का BS-VI मॉडल अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी में है। और इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद शुक्रवार को दी है। कंपनी ने बताया कि Bolero पावर प्लस को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICTA) से BS-VI रेडी का सर्टिफिकेट मिल चुका है।

दूसरे मॉडल्स पर भी काम शुरू

Mahindra Bolero gets future ready with safety and emission upgrades
Mahindra Bolero

महिंद्रा अपने अन्य सभी मॉडल्स को भी नए एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप बनाने के लिए अपने सप्लायर्स के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही है। क्योकिं अगले साल अप्रैल से देश में सिर्फ BS-VI रेडी गाड़ियां ही बिकेंगी।

जानें क्या कहा कंपनी ने

Mahindra Bolero gets future ready with safety and emission upgrades
Mahindra Bolero

इस बारे में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के प्रेजिडेंट राजन वढेरा ने कहा ' हम बोलेरो पावर प्लस को मिला BS-VI सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए खुश हैं। बोलेरो हमारी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में से एक है। और आईसीएटी द्वारा तैयार बीएस-VI के रूप में प्रमाणित होने वाली पहली यूवी (यूटिलिटी व्हीकल) है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Bolero में मिलेंगे ये सभी सेफ्टी फीचर्स

Mahindra Bolero gets future ready with safety and emission upgrades
Mahindra Bolero - फोटो : Social

महिंद्रा की नई Bolero, AIS-145 सेफ्टी नॉर्म्स पर खरी उतरेगी और इसके लिए इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर व को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड वॉर्निंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के लिए मैन्युअल ओवरराइड, फ्रंट डिस्क ब्रेक और एंटी ग्लेयर IRVM जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। यानी कि अब ग्राहकों की पसंदीदा ये गाड़ी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। लेकिन इसके साथ ही इसकी कीमत में भी इजाफा होगा, कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नही मिली है।   

विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

Mahindra Bolero gets future ready with safety and emission upgrades
Mahindra Bolero - फोटो : Social

महिंद्रा Bolero के स्टैण्डर्ड वर्जन में 2,523cc का डीजल इंजन लगा है जो 62 bhp की पावर और 195 Nm का टॉर्क देता है। महिंद्रा पावर प्लस में 1,493cc का डीजल इंजन लगा है, जो 70 bhp की पावर और 195 Nm का टॉर्क देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed