फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Marazzo के सामने 1.5 करोड़ की ऑडी A8 भी ‘फेल’, लॉन्च किया लग्जरी एडिशन

Tue, 18 Jun 2019 01:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Jun 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
mahindra launched Mahindra Marazzo DC designs luxury edition SUPERIOR than 1.5 Cr Audi A8
Mahindra Marazzo DC Design - फोटो : Mahindra Marazzo

महिंद्रा की एमपीवी कार मराजो में कंपनी ने खास मॉडिफाइड वर्जन पेश किया है। महिंद्रा ने मराजो को लग्जरी इंटीरियर के साथ पेश किया है और इसे डिजाइन किया है मशहूर कार डिजाइनर डीसी डिजाइंस ने। वहीं नए डिजाइन के बाद मराजो 1.5 करोड़ की ऑडी A8 से भी ज्यादा लग्जरी हो गई है। साथ ही कंपनी ने इस वर्जन की बुकिंग भी शुरू कर दी है।   


 

मराजो का मॉडिफाइड वर्जन पेश

mahindra launched Mahindra Marazzo DC designs luxury edition SUPERIOR than 1.5 Cr Audi A8
Mahindra Marazzo dcKma - फोटो : Mahindra Marazzo

महिंद्रा मराजो को पिछले साल लॉन्च किया गया था और लॉन्चिंग के बाद से ही बाजार में काफी पापुलर है। वहीं जिनेवा मोटर शो में भी इसने काफी वाहवाही बटोरी थी। वहीं अब देश के मशहूर कार डिजाइनर डीसी डिजाइंस ने मराजो का मॉडिफाइड वर्जन पेश किया है। डीसी डिजाइंस के चीफ दिलीप छाबड़िया का खुद कहना है कि मराजो का मॉडिफाइड वर्जन 1.5 करोड़ की फ्लैगशिप कार ऑडी A8 से भी ज्यादा शानदार है।
 

नई मराजो में लेदर, क्रोम और वुडन फिनिश

mahindra launched Mahindra Marazzo DC designs luxury edition SUPERIOR than 1.5 Cr Audi A8
Mahindra Marazzo Wooden - फोटो : Mahindra Marazzo

नई मराजो में कंफर्ट का खास ख्याल रखा गया है और ये खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्हें लग्जरी पसंद है और वे महंगी कारों पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं और अकसर लंबा सफर तय करते हैं। नई मराजो में लेदर, क्रोम और वुडन फिनिश दी गई है। नई मराजो को 25 लोगों को टीम ने 12 घंटे की शिफ्ट में काम करके 5 हफ्तो में तैयार किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

160 डिग्री तक रीक्लाइन

mahindra launched Mahindra Marazzo DC designs luxury edition SUPERIOR than 1.5 Cr Audi A8
Mahindra Marazzo Recline - फोटो : Mahindra Marazzo

डीसी डिजाइन मराजो में शानदार नया डेशबोर्ड, सीलिंग पर मूड लाइट्स और एलईडी लाइट्स का प्रयोग किया गया है। वहीं इसमें आगे की को-पैसेंजर और सेकेंड रो सीट्स को इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड बनाया है और एक बटन दबा कर आगे और पीछे किया जा सकता है। वहीं सीटों को 160 डिग्री तक रीक्लाइन भी किया जा सकता है। सेकेंड रो सीट्स में काफ सपोर्ट और फोल्डेबल लेग सपोर्ट मिलता है।
 

विज्ञापन

7 लीटर का रेफ्रिजरेटर

mahindra launched Mahindra Marazzo DC designs luxury edition SUPERIOR than 1.5 Cr Audi A8
Mahindra Marazzo DC Design-2 - फोटो : Mahindra Marazzo

मॉडिफाइड मराजो में ऑर्मरेस्ट के नीचे 7 लीटर का रेफ्रिजरेटर दिया गया है, वहीं पीछे के सीटों पर 2 बड़े 10 इंच के कैपैसिटिव वाले टचस्क्रीन मिलेंगे, जिनमें एंड्रॉयड टीवी, iPad/iPod  हाउजिंग और फोल्डेबल नेक पिलो मिलेगा। साथ ही पीछे के यात्रियों को प्रत्येक के लिए 12V का सॉकेट मिलेगा, जिसमें फोन या दूसरी डिवाइसेज चार्ज की जा सकती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed