अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। क्योंकि हम आपके लिए देश की सबसे सुरक्षित कार लेकर आए हैं। दरअसल सड़क दुर्घटना के दौरान एक कार आपकी कितनी जान बचा सकती है, इसके लिए Global NCAP अलग-अलग कंपनियों की गाड़ियों की सेफ्टी परफॉर्मेंस को लेकर टेस्ट कराती है। यहां एक कार की सेफ्टी को कई राउंड में टेस्ट किया जाता है। इस दौरान देखा जाता है कि अगर रोड एक्सीडेंट होता है, तो कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान को कितना बचा पाएगी। इस टेस्टिंग में कार को क्रैश किया जाता है और उसके परफॉर्मेंस के आधार पर अंक और रेटिंग दी जाती है। ऐसे में Global NCAP की तरफ से जिस गाड़ी को सबसे सुरक्षित बताया गया है, उसके बारे में अगले स्लाइड में बताते हैं।
सड़क हादसे में नहीं जाएगी आपकी जान, ये है देश की सबसे सुरक्षित कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra XUV300 क्यों है देश की सबसे सुरक्षित कार?
Global NCAP के मुताबिक XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है। इसे Global NCAP की तरफ से फर्स्ट एवर च्वाइस अवार्ड मिल चुका है। इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार मिले हैं, जहां टेस्टिंग के दौरान इसे 17 में से 16.42 अंक दिया गया। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए XUV300 को 4 स्टार रेटिंग मिली। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 अंक दिए गए।
सुरक्षा के लिए इसमें- 7 एयरबैग्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
- Mahindra XUV300 भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में आती है।
- पेट्रोल वेरिएंट: इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5000 आरपीएम पर 108.59 HP की पावर और 2000-3500 आरपीएम पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- डीजल वेरिएंट: इसके डीजल वेरिएंट में 1497 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 115 HP की पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।
डाइमेंशन
Mahindra XUV300 की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1821 मिलीमीटर और ऊंचाई 1625 मिलीमीटर। इसका व्हीलबेस 2600 मिलीमीटर है।
फ्यूल क्षमता
Mahindra XUV300 में 42 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
ब्रेकिंग सिस्टम
Mahindra XUV300 BS6 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में भी डिस्क ब्रेक दिया गया है।
सस्पेंशन
Mahindra XUV300 BS6 के फ्रंट में एंटी रोल बार के साथ मैक्फर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है।