फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra XUV700: महिंद्रा की नई एसयूवी की ताबड़तोड़ बिक्री, दो हफ्ते में हुई 65000 बुकिंग, जानें फीचर्स

Wed, 20 Oct 2021 07:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 07:07 PM IST
सार

Mahindra XUV700 ने दो हफ्ते पहले बुकिंग शुरू होने के बाद से 65,000 बुकिंग के साथ भारतीय कार बाजार में एक ठोस शुरुआत की है।

विज्ञापन
Mahindra XUV700 hits 65,000 bookings in two weeks mahindra xuv700 delivery status price features
Mahindra XUV700 at showroom - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 ने दो हफ्ते पहले बुकिंग शुरू होने के बाद से 65,000 बुकिंग के साथ भारतीय कार बाजार में एक ठोस शुरुआत की है। महिंद्रा ने बुधवार को बुकिंग के आंकड़े का खुलासा किया और कहा कि पेट्रोल वर्जन की डिलीवरी 30 अक्तूबर से शुरू होगी जबकि डीजल इंजन वाले XUV700 यूनिट्स की डिलीवरी नवंबर के आखिरी हफ्ते से की जाएगी। 


महिंद्रा ने बताया कि XUV700 एसयूवी की बुकिंग की इतनी तेज रफ्तार रही है कि उसने एक 'टॉप' ग्लोबल कंसल्टिंग कंपनी के साथ साझेदारी की है। ताकि एल्गोरिथम-आधारित प्रक्रिया तैयार की जा सके और उसे लागू किया जा सके। इसका मकसद मानकों के संयोजन के आधार पर ग्राहकों के लिए डिलीवरी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है। जिसमें शहर और डीलर स्तर पर बुकिंग की मात्रा, डीलर काउंटरों पर ऑनलाइन और बुकिंग का अनुपात और सप्लाई चेन की बाधाओं के आधार पर वेरिएंट-लेवल की उत्पादन व्यवहार्यता शामिल हैं।
 
Mahindra XUV700 hits 65,000 bookings in two weeks mahindra xuv700 delivery status price features
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
रिकॉर्ड बुकिंग
Mahindra XUV700 के लिए बुकिंग का पहला चरण 7 अक्तूबर को खोला गया था। इस एसयूवी के लिए एक घंटे के भीतर 25,000 बुकिंग का आंकड़ा पार गया था। इसके बाद शुरुआती कीमतों को अगले 25,000 बुकिंग के लिए बढ़ा दिया गया। इस पर भी 8 अक्तूबर को दो घंटे के भीतर बुकिंग 25,000 यूनिट्स पहुंच गई थी। 
Mahindra XUV700 hits 65,000 bookings in two weeks mahindra xuv700 delivery status price features
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
बढ़ाई गई कीमत
XUV700 को मैनुअल ट्रांसमिशन वाले MX 5-सीटर के लिए 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस इंट्रोडक्ट्री कीमत को पहले 25,000 बुकिंग के बाद संशोधित कर दिया। जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बढ़ कर 12.49 लाख रुपये हो गई। अब, कार की कीमत वही होगी जो डिलीवरी की तारीख पर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV700 hits 65,000 bookings in two weeks mahindra xuv700 delivery status price features
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
ग्राहकों के लिए एक्सयूवी700 की टेस्ट ड्राइव पहले चरण में 2 अक्तूबर से विभिन्न शहरों में शुरू की गई थी। जिसके बाद टेस्ट ड्राइव का दूसरा चरण 7 अक्तूबर से शुरू किया गया। पहले चरण में दिल्ली एनसीआर, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, लखनऊ, कोयंबटूर और वडोदरा जैसे शहरों में टेस्ट ड्राइव शुरू हुई। दूसरे चरण में जयपुर, सूरत, पटना, कोचीन, कटक, कानपुर, कालीकट और नासिक में टेस्ट ड्राइव शुरू की गई। एसयूवी देश भर के अन्य शहरों में चरण दर चरण 10 अक्तूबर से टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। 

मुकाबला
XUV700 एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों मॉडल्स इन कीमतों के साथ 5-सीटर सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier जैसी एसयूवी और Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर एसयूवी को टक्कर दे सकती है। 
विज्ञापन
Mahindra XUV700 hits 65,000 bookings in two weeks mahindra xuv700 delivery status price features
Mahindra XUV700 Rear - फोटो : Mahindra
वेरिएंट्स, इंजन और पावर
Mahindra XUV700 को चार वेरिएंट्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जा रहा है। एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉरक्स का विकल्प भी है। महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed