Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
T20 World Cup 2021: MS Dhoni's special tips to Rishabh Pant Hardik Pandya | MS Dhoni seen with Virat Kohli Rohit Sharma Ravi Shastri | India vs Australia Warm Up match T20 World Cup
{"_id":"61700c4f987ab432f4197f38","slug":"t20-world-cup-2021-ms-dhoni-s-special-tips-to-rishabh-pant-hardik-pandya-ms-dhoni-seen-with-virat-kohli-rohit-sharma-ravi-shastri-india-vs-australia-warm-up-match-t20-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पाकिस्तान हो जाओ सावधान, महामुकाबले से पहले इन खिलाड़ियों को गुरुमंत्र देते दिखे धोनी, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पाकिस्तान हो जाओ सावधान, महामुकाबले से पहले इन खिलाड़ियों को गुरुमंत्र देते दिखे धोनी, देखें VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:15 PM IST
सार
T20 World Cup 2021: धोनी विराट कोहली, रोहित शर्मा और शास्त्री के साथ प्लान बनाते दिखे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में विराट एंड कंपनी को उनके रहने का फायदा जरूर होगा।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वार्म अप मैच: ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा वार्म अप मैच खेल रहा है। टीम इंडिया का यह आखिरी वार्म अप मैच है। इसके बाद टीम 24 अक्तूबर को अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान को अब डरने की जरूरत है, क्योंकि टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में मेंटर महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) मौजूद हैं।
गुरुमंत्र से पंत करेंगे कमाल?
2 of 6
पंत और धोनी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को डरने की जरूरत इसलिए है, क्योंकि धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले और बीच में काफी एक्टिव दिखे। इस दौरान वे 'शिष्य' ऋषभ पंत को भी गुर सिखाते नजर आए। धोनी ने पंत को बाउंड्री लाइन के बाहर विकेटकीपिंग का गुर सिखाया। इस दौरान माही उन्हें नीचे वाले थ्रो पर बॉल को कलेक्ट करना और उसे विकेट पर हिट करना सिखा रहे थे।
पंत को विकेटकीपिंग का गुर सिखाते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी पंत को थ्रो को कलेक्ट कर कैसे स्टंप पर हिट करना इसलिए सिखा रहे थे, क्योंकि पंत कई बार विकेट के आगे से गेंद कलेक्ट कर लेते हैं और इस वजह से उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। पंत कई बार तेजी के चक्कर में विकेट पर हिट करने से चूक जाते हैं और गेंद स्टंप के बगल से निकल जाती है। ऐसे में धोनी ने गेंद कलेक्ट कर स्टंप पर कैसे भिड़ाना है, इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी के रहने से युवा खिलाड़ियों को फायदा
4 of 6
पांड्या को बल्लेबाजी का गुर सिखाते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने इसके साथ ही पंत को एक स्टंप लगाकर हिट करना भी सिखाया। माही विश्व के बेहतरीन विकेटकीपर्स में से एक माने जाते हैं। उनके नाम कई विश्व कीर्तिमान स्थापित हैं। ऐसे में पंत को उनसे बेहतर सीख कोई नहीं दे सकता। पंत भी इस मौके का जमकर फायदा उठाना चाहेंगे।
रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, विराट कोहली से बात करते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले धोनी टीम के साथ रणनीति बनाते भी दिखे थे। ऐसा लग रहा था जैसे हेड कोच रवि शास्त्री की जगह वह खुद टीम को विश्व विजेता बनने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। माही इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शास्त्री के साथ प्लान बनाते दिखे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में विराट एंड कंपनी को उनके रहने का फायदा जरूर होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।