अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने वाले हैं, तो मारुति की तरफ से दिए जा रहे ऑफर्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी अपनी छह कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। इन ऑफर्स में कंज्यूमर बोनस और एक्सचेंज बोनस के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी शामिल हैं। कंपनी की तरफ से ये ऑफर्स Alto, S-Presso, Celerio, Dzire, WagonR और Eeco जैसी गाड़ियों पर दिए जा रहे हैं। यहां ध्यान देना जरूरी है कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्ल पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
मारुति की इन 6 धांसू कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 53000 रुपये तक की होगी भारी बचत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki Alto
जून महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Alto पर इस महीने कई ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें 18,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा इस कार पर कंपनी की तरफ से 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Maruti Suzuki S-Presso
S-Presso को मारुति ने मिनी एसयूवी का नाम दिया है। अगर आप इस महीने S-Presso को खरीदते हैं तो आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस कार पर कंपनी की तरफ से 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 2,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा।
Maruti Suzuki Celerio
Celerio को जुलाई में खरीदने पर आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 30,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Maruti Suzuki Dzire (Petrol)
Dzire कंपनी की एक लोकप्रिय कार है। इसकी खरीद पर आपको 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर बोनस दिया जा रहा है। इसके अवाला ग्राहकों को इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा।