{"_id":"5f1ada68de93c829243f5822","slug":"maruti-suzuki-ignis-zeta-price-maruti-suzuki-ignis-zeta-model-maruti-suzuki-ignis-zeta-2020-maruti-suzuki-ignis-zeta-features-maruti-suzuki-ignis-2020-maruti-suzuki-ignis-price-in-india-maruti-suzuki-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Ignis Zeta वेरिएंट में हुआ बदलाव, अब स्टैंडर्ड मिलेगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, जानें नई कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Ignis Zeta वेरिएंट में हुआ बदलाव, अब स्टैंडर्ड मिलेगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, जानें नई कीमत
Fri, 24 Jul 2020 06:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की प्रीमियम हैचबैक कार Ignis (इग्निस) को कई नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है और Zeta वेरिएंट अब टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। Maruti Suzuki Ignis का फेसलिफ्ट ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। मारुति के मुताबिक कंपनी को 16 मई 2020 तक इस कार के लिए 50 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली है। अब इस कार की बिक्री को बढ़ाने के लिए इसके Zeta वर्जन में अपडेट किया गया है।
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Social Media
Ignis की टॉपलाइन वेरिएंट Alpha (अल्फा) है और Zeta (जेटा) इसके ठीक नीचे है। इससे पहले, Zeta वेरिएंट में सिर्फ 2-DIN ऑडियो सिस्टम मिलता था, लेकिन अपडेट के हिस्से के रूप में, Maruti इस वेरिएंट में कंपनी के स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम की स्टैंडर्ड दे रही है।
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
नए सिस्टम में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यदि आप रिवर्स कैमरे का ऑप्शन चुनते हैं, तो स्क्रीन डिस्प्ले की तरह काम करता है। यह रियर पार्किंग सेंसर के लिए काम करता है।
Ignis Zeta पहले से ही कई फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं जैसे कि स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, अलॉय व्हील्स और रियर विंडशील्ड वाइपर। इसके अलावा भी कई फीचर्स मिलते हैं।
Ignis Zeta पहले से ही कई फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं जैसे कि स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, अलॉय व्हील्स और रियर विंडशील्ड वाइपर। इसके अलावा भी कई फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
इंजन
Maruti Suzuki Ignis फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला है। यह इंजन 82 bhp का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो मारुति इग्निस में ड्यूल-एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।

2020 Maruti Ignis
- फोटो : Social Media
डिजाइन में कॉस्मेटिक बदलाव
नई Maruti Ignis सिर्फ पेट्रोल इंजन में बाजार में उतारी गई है। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट पेट्रोल इंजन दिया गया है। डिजाइन और लुक के लिहाज से Maruti Suzuki Ignis में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता है। नई इग्निस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। जिससे कार के लुक को नयापन मिलता है। नई इग्निस का ओवरऑल डिजाइन पुराने मॉडल की तरह ही है। कार के फ्रंट में नई क्रोम ग्रिल और फॉक्स स्कफ प्लेट्स के साथ नए फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। इससे कार के लुक में ताजगी आ गई है।