{"_id":"5d3a7c258ebc3e6cc2269a78","slug":"maruti-suzuki-smartplay-dock-system-now-your-smartphone-becomes-infotainment-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब Maruti Suzuki की हर कार में पाएं Free टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब Maruti Suzuki की हर कार में पाएं Free टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
स्मार्टप्ले डॉक फीचर
- फोटो : Social
Link Copied
कुछ साल पहले कारों में सिंगल डीन- और डबल डीन ऑडियो सिस्टम खूब देखने को मिलते थे। लेकिन आज समय बदल चुका है। स्मार्टफोन्स की दुनियां में अब कारों में भी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम काफी पसंद किये ज रहे हैं और आगे चलकर यह बहुत ही कॉमन फीचर हो जयेगा। हालांकि यह फीचर अभी भी कारों के टॉप वेरिएंट में देखने को मिलता है। लेकिन मारुति सुजुकी ने ऐसे फीचर को बेस और मिड वेरियंट में देने के लिए एक खास फीचर को पेश किया है आइये जानते हैं।
Trending Videos
स्मार्टप्ले डॉक (Smart Play Dock) फीचर
2 of 3
स्मार्टप्ले डॉक फीचर
- फोटो : Social
मारुति सुजुकी की कारों में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम सिर्फ टॉप वेरिएंट में ही देखने को मिलता है। लेकिन अब अब मारुति ने अपने ग्राहकों के लिए स्मार्टप्ले की सुविधा देने के लिए 'स्मार्टप्ले डॉक' (Smart Play Dock) एप पेश किया है। इस एप को आप गूगल प्लेस्टोर या एपल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप से आप अपने स्मार्टफोन को कार के टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम की तरह यूज कर सकते हैं। यानी आपका स्मार्टफोन कुछ सेकंड्स में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम में बदल जायेगा। आप अपने स्मार्टफोन को होल्डर की मदद से डैशबोर्ड के बीच में फिट कर सकते हैं। यह एप ब्लूटूथ के जरिये काम करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टप्ले डॉक एप नई वैगनआर में दिए गए स्मार्टप्ले स्टूडियो 2.0 सिस्टम पर बेस्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टप्ले डॉक के फीचर्स
3 of 3
स्मार्टप्ले डॉक फीचर
- फोटो : Social
इस एप की मदद से आप नेविगेशन, म्यूजिक और इन्फोटेनमेंट सिस्टम में मिलने वाले सभी दूसरे फीचर्स के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्यूल इकॉनमी, ड्राइविंग रेंज, डोर अजर अलर्ट, लो फ्यूल अलर्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी जानकारियां मिलती है। इतना ही नहीं स्मार्टप्ले डॉक में SMS और वॉट्सएप पढ़ने और रिप्लाई की भी सुविधा मिलती है। यह एप मारुति सुजुकी की उन सभी कारों के लिए बेस्ट है जिनमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। लेकिन यह एप ऐंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपार्ट नहीं करता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।