देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट SUV विटारा ब्रेजा की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। लिहाजा कंपनी इस गिरती बिक्री को ऊपर उठाने के लिए कई अच्छे ऑफर्स लेकर आई है। यदि आप विटारा ब्रेजा को खरीदने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले इस रिपोर्ट को जरूर देखें। क्योकिं कंपनी ने ब्रेजा पर कुछ खास और अच्छे ऑफर्स पेश किये हैं।
ऑफर्स
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV विटारा ब्रेजा पर अब पांच साल की वारंटी दे रही है जिसकी कीमत 27,240 रुपये है। यानी अब पांच साल बिना परेशानी के आप विटारा ब्रेजा को चलाइये। इसके अलावा इस गाड़ी पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है। ब्रेजा की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 7.68 लाख रुपये है। ऐसे में अगर आप इस डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको जल्दी ही अपने नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप से संपर्क करें।
इंजन और फीचर्स
3 of 3
Maruti suzuki Vitara Brezza discount
मारुति विटारा ब्रेजा में 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। मारुति विटारा ब्रेजा की टॉप स्पीड 172 किमी प्रति घंटा है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रॉनिकली फोल्डिंग ओवीआरएम, पुश स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन जैसे फीचर आते हैं। वहीं इसमें स्विफ्ट जैसा क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। ब्रेजा में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच टचस्क्रीन मल्टी डिस्प्ले स्क्रीन आती है।