{"_id":"5ce8e934bdec22074d53ca86","slug":"maruti-suzuki-vitara-brezza-sports-limited-edition-launched-in-india-read-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब अपनी Vitara Brezza को बनाएं ‘स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन’, लांच किया खास पैकेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब अपनी Vitara Brezza को बनाएं ‘स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन’, लांच किया खास पैकेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 25 May 2019 02:08 PM IST
मारुति सुजुकी ने देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवी का नया वर्जन लांच किया है। मारुति ने विटारा ब्रेजा का स्पोर्ट एडिशन लांच किया है। ब्रेजा का यह लिमिटेड एडिशन वर्जन एड-ऑन किट के साथ ऑफर किया जाएगा। जानते हैं नई विटारा ब्रेजा के स्पोर्ट वर्जन में क्या है खास...
विटारा ब्रेजा में एड-ऑन किट डीलर लेवल पर ऑफऱ की जाएगी। विटारा ब्रेजा के किसी भी वेरियंट पर इस किट का फायदा उठाया जा सकता है। ताकि ग्राहक अपनी च्वाइस के मुताबिक अपनी फेवरेट कार को कस्टमाइज करवा सकते हैं। हालांकि मारुति पहले से ही iCreate प्रोग्राम के तहत ब्रेजा के लिए पहले से ही कई एसेसरीज ऑफर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत 29,990 रुपये
3 of 7
Maruti Brezza Sports
- फोटो : Maruti
लेटेस्ट एसेसरीज किट में स्टीयरिंग व्हील के लिए लेदर क्लैडिंग, फ्रंट ग्रिल के लिए गार्निश, डुअल टोन डोर सिल गार्ड, नए सीट कवर्स और साइड स्किड प्लेट्स मिलेंगी। इस एड-ऑन किट की कीमत 29,990 रुपये है।
कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं
4 of 7
Maruti Suzuki Vitara Brezza Auto Expo
- फोटो : Auto Expo
वहीं इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। ब्रेजा में 1.3 लीटर का फिएट का मल्टीजेट टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन आता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शन भी मिलता है। ब्रेजा 5 सीटर है और फ्रंट व्हील ड्राइव है।
विज्ञापन
2016 में लांच हुई थी ब्रेजा
5 of 7
2019 Maruti Vitara Brezza
हाल ही में ब्रेजा का कड़ी चुनौती ह्यूंदै वेन्यू और महिन्द्रा एक्सयूवी300 से मिल रही है। ब्रेजा को 2016 में लांच किया गया था और अब तक इसकी 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। हर महीने ब्रेजा की 12 से 15 हजार यूनिट्स तक बिक जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।