{"_id":"5f6d8b28e1eb6d196c21a3ad","slug":"maruti-suzuki-wagonr-becomes-india-best-selling-cng-vehicle-crosses-3-lakh-sales-mark","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti WagonR बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG गाड़ी, 10 सालों में खरीदे गए 3 लाख यूनिट्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti WagonR बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG गाड़ी, 10 सालों में खरीदे गए 3 लाख यूनिट्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Maruti Suzuki WagonR के CNG मॉडल ने भारतीय बाजार में एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने भारत में कंपनी की सीएनजी किटों के साथ WagonR की तीन लाख यूनिट्स की बिक्री कर ली है। इस कारनामे के बाद अब WagonR देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी गाड़ी बन गई है।
WagonR पिछले 20 सालों से मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है, जिसे भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिला है। कंपनी ने अपनी इस कार में कई अपडेट्स दिए जिनमें मैकेनिकल और कॉस्मेटिक दोनों शामिल हैं।
Maruti Wagon R CNG: साल 2010 से शुरू हुआ सफर
2 of 5
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Global NCAP
मारुति सुजुकी ने साल 1999 में अपनी WagonR को भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं, WagonR CNG को कंपनी ने साल 2010 में लॉन्च किया था। देश में अब तक WagonR के 24 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं। वहीं, बात करें WagonR के सीएनजी मॉडल की तो इसे भी ग्राहकों का भरपूर साथ मिला, जहां साल 2014 तक कंपनी ने इसके एक लाख यूनिट्स की भारत में बिक्री कर दी थी। वहीं, साल 2017 में इसके 2 लाख यूनिट्स बिक चुके थे।
Maruti Wagon R CNG: कीमत
3 of 5
Maruti Suzuki Wagon R
मारुति सुजुकी की WagonR का सीएनजी मॉडल LXI और LXI(O) जैसे दो वेरिएंट में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है, जो 5.32 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Wagon R CNG: परफॉर्मेंस
4 of 5
old Maruti wagonr and new 20019 wagonR
मारुति सुजुकी की WagonR में ताकत के लिए 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला BS6 इंजन दिया गया है, जो 59 PS की मैक्सिमम पावर और 78 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
Maruti Wagon R CNG: माइलेज
5 of 5
2019 Maruti WagonR
मारुति सुजुकी के दावे के मुताबिक WagonR CNG मॉडल में ग्राहकों को 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।