फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलेशियाई कारें देंगी Dzire और i20 को टक्कर, Perodua जल्द लॉन्च करेगी दो कारें

Tue, 19 Mar 2019 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 19 Mar 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Maruti swift dzire and hyundai elite i20 rival perodua may be launch bezza and myvi cars in india
Perodua Motors india launch - फोटो : सांकेतिक फोटो

मलेशिया की एक ऑटोमोबाइल कंपनी देश में अपनी दो कारें लॉन्च करने की योजना बना रही है। मलेशियाई कंपनी पेरोडुआ भारत में ए और बी सेगमेंट की कारें लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इन दोनों कारों को हाल ही में चेन्नई में हुए एक शो में शोकेस किया था। जानते हैं क्या है दोनों कारों की खासियत...

चेन्नई में दो कारें शोकेस की

Maruti swift dzire and hyundai elite i20 rival perodua may be launch bezza and myvi cars in india
Perodua Motors india

चेन्नई में हुए इंटरनेशनल इंजीनियरिंग सोर्सिंग शो (आईईएसएस) में मलेशियाई ऑटोमोबाइल कंपनी पेरोडुआ ने अपनी दो कारें शोकेस की। पेरोडुआ फिलहाल एशियाई बाजारों इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्रूनेई, श्रीलंका, मारिशस, नेपाल के अलावा दक्षिण पूर्वी प्रशांत महासागर में मौजूद फिजी में निर्यात करता है।

बेजा का व्हीलबेस 2455 एमएम

Maruti swift dzire and hyundai elite i20 rival perodua may be launch bezza and myvi cars in india
Perodua Bezza car india

वहीं पेरोडुआ ने अपनी दो कारों बेजा और मिवी को शोकेस किया था। जिनमें से बेजा को जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था। बेजा असल में ए सेगमेंट सेडान कार है। बेजा की लंबाई 4150 एमएम है, चौड़ाई 1620 एमएम और ऊंचाई 1510 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2455 एमएम का है। बेजा की टक्कर टाटा टिगोर, मारुति स्विफ्ट डिजायर, होंडा अमेज जैसी कारों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेजा की कीमत 5.82 लाख रुपये

Maruti swift dzire and hyundai elite i20 rival perodua may be launch bezza and myvi cars in india
Perodua Bezza Premium

मलेशियाई बाजारों में बेजा दो इंजन ऑप्शंस में आती है। 1 KR-VE 1.0 लीटर VVT-i पेट्रोल इंजन 67 एचपी की पावर और 91 एनएम का टार्क देता है। वहीं 1NR-VE 1.3-लीटर डुअल VVT-i पेट्रोल इंजन 94 एचपी की पावर और 121 एनएम का टार्क देता है। दोनों ही इंजन में 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। वहीं बेजा की कीमत 34,490 मलेशियाई रिंगित यानी 5.82 लाख रुपये है।

विज्ञापन

मिवी की लंबाई 3895 एमएम

Maruti swift dzire and hyundai elite i20 rival perodua may be launch bezza and myvi cars in india
perodua myvi hatchback

वहीं पेरोडुआ मिवी की बात करें, तो इसे नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया थे और यह सेकेंड जनरेशन कार है। मिवी बी क्लास प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट कार है, जिसकी लंबाई 3895 एमएम, 1735 एमएम चौड़ाई और 1515 एमएम ऊंचाई है। वहीं इसका व्हीलबेस 2500 एमएम का है। मिवी की टक्कर ह्यूंदै आई20, होंडा जैज, मारुति बलेनो से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed