मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार मारुति ब्रेजा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होने के साथ सबसे सस्ती एसयूवी भी है। हाल ही में ब्रेजा ने 4 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छुआ है। साल 2016 में लांचिंग के बाद मात्र 3 साल में ब्रेजा में यह आंकड़ा पार किया है। यही वजह है कि आजकल चोरों की निगाह ब्रेजा पर है, इधऱ-उधर गाड़ी पार्क की और कार गायब।
मारुति की इस पॉपुलर कार पर है चोरों की खास ‘नजर’, इन टिप्स से कार रहेगी महफूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिनों में कार चोरी की सात वारदातें
न्यूज रिपोर्टस के मुताबिक ब्रेजा कार आजकल चोरी की पसंद बन गई है। अकेले हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले 15 दिनों में कार चोरी की सात वारदातें हुईं। चौंकाने वाली बात यह है कि कार चोरी के 7 मामलों में अकेले 6 गाड़ियां विटारा ब्रेजा थीं। पुलिस वालों का कहना है कि चोर ब्रेजा से ही कार चुराने आते हैं और उन्हें शक है कि कार चोरों को ब्रेजा की कोई ‘नब्ज’ हाथ लग गई है, जिससे वे बिना कोई निशान छोड़े कार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
सेफ्टी को ले कर ढुलमुल रवैया
हालांकि यह मामला तो केवल ब्रेजा है, लेकिन दूसरी कारों की चोरी के मामले में काफी अधिक है। इसकी वजह है कि कारों में सेफ्टी फीचर्स का न होना। अकसर लोग सेफ्टी को ले कर ढुलमुल रवैया अपनाते हैं, जिसका फायदा चोर उठाते हैं और पलक झपकते ही कार पर से हाथ साफ कर देते हैं। लेकिन कुछ टिप्स अपना कर अपनी कार को सुरक्षित किया जा सकता है।
जरूरी है जीपीएस ट्रैकर
कार चाहे सस्ती हो या महंगी, जब चोरी होती है सीधा पॉकेट पर ही असर पड़ता है। कार चोरी से रोकने के लिए सबसे बेहतरीन उपाय है। इसे कार में ऐसी जगह लगाएं जहां किसी को भनक भी न हो। यहां तक कि परिजनों के अलावा किसी को ट्रैकर के बारे में न बताएं। यहां तक कि गाड़ी साफ करने वाले को भी नहीं। आजकल कार कंपनियां नई कारों के साथ ट्रैकर ऑफर कर रही हैं और उनकी मोबाइल पर इसे ट्रैक भी किया जा सकता है।
गियर लॉक/स्टियरिंग लॉक
लोग अपनी गाड़ियों में गियर लॉक लगाना शान के खिलाफ समझते हैं। लोग सोचते हैं कि हमारी कार कौन चुराएगा। लेकिन कार में गियर लॉक लगाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आमतौर पर देखा जाता है कि जिन वाहनों में गियर या स्टियरिंग लॉक लगे होते हैं, वे कम चोरी होती हैं, क्योंकि चोरों के पास कार चुराने का वरक्त कम होता है और ऐसी कारों के लॉक तोड़ने में वक्त लगता है, जिससे चोर पकड़े जा सकते हैं।