सब्सक्राइब करें

मारुति विटारा ब्रेजा और सियाज पर मिल रही है जबरदस्त छूट, कई एक्स्ट्रा ऑफर भी शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 06 May 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Maruti Vitara Brezza to Maruti Ciaz, maruti offerings huge discounts on cars in may 2019
Maruti Suzuki Ciaz 1.5 diesel engine

इन दिनों भारतीय कार बाजार में पैंसेजर व्हीकल्स का बाजार डाउन है। तकरीबन सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां कारों की कम बिक्री से परेशान हैं। हालांकि बिक्री कम होने के पीछे कई वजह हैं। वहीं कार कंपनियां तरह-तरह के डिस्काउंट ऑफर करके इस चुनौती से पार पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है।


 

Trending Videos

2019 मारुति सुजुकी ऑल्टो 800

Maruti Vitara Brezza to Maruti Ciaz, maruti offerings huge discounts on cars in may 2019
New Alto

डिस्काउंट- 35 हजार रुपये तक

मारुति ने हाल ही में अपने एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो को अपग्रेड किया है। नए अपग्रेड के बाद ऑल्टो पहले से ज्यादा स्मार्ट और रिफ्रेश हो गई है। मारुति ऑल्टो पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 2 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस का ऑफर मिल रहा है। ययह डिस्काउंट ऑल्टो के सभी वैरियंट्स पर लागू है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 मारुति सुजुकी ऑल्टो के10

Maruti Vitara Brezza to Maruti Ciaz, maruti offerings huge discounts on cars in may 2019
maruti Suzuzki Alto K10

डिस्काउंटः 45 हजार रुपये तक

मारुति ने इस साल की शुरुआत में के10 का नया वर्जन लांच किया था। कंपनी अब इस पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके मैनुअल वर्जन पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, जबकि एएमटी वर्जन पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है, वहीं दोनों ही वेरियंटस पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

मारुति ईको

Maruti Vitara Brezza to Maruti Ciaz, maruti offerings huge discounts on cars in may 2019
मारुति सुजुकी ईको - फोटो : Maruti Suzuki

डिस्काउंट- 15 हजार रुपये तक

ईको पर मारुति 15 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कॉमर्शियल सेगमेंट में ईको बेहद पॉपुलर है। मारुति अपनी इस कार पर 5 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।   
 

विज्ञापन

मारुति सुजुकी सिलेरियो

Maruti Vitara Brezza to Maruti Ciaz, maruti offerings huge discounts on cars in may 2019
maruti celerio safety features

डिस्काउंटः 45 हजार रुपये तक।

मारुति सुजुकी अपनी इस हैचबैक कार पर 45 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह छूट ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों वेरियंट पर मिल रहा है। सिलेरियो फिलहाल पेट्रोल इंजन में आती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed