{"_id":"5ccfdd24bdec22076a499349","slug":"shinjuku-tiger-tokyo-living-legend-has-been-wearing-a-tiger-mask-for-45-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"45 साल से बाघ का मास्क पहने घूम रहा ये शख्स, बन चुकी है डॉक्युमेंट्री, वजह है बेहद खास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
45 साल से बाघ का मास्क पहने घूम रहा ये शख्स, बन चुकी है डॉक्युमेंट्री, वजह है बेहद खास
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Mon, 06 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : timeout.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशियाई देश जापान की राजधानी टोक्यो में योशीरो हरदा (69) बीते 45 साल से बाघ का मास्क लगाकर घूम रहे हैं। दरअसल, जब वे 24 साल के थे तब उन्होंने अपना पूरा जीवन टाइगर की तरह जीने का फैसला किया। अब उन्हें 'शिंजुकु टाइगर' के नाम से भी जाना जाता है।
2 of 6
- फोटो : shinjuku-tiger.com
योशीरो हरदा का जन्म नगानो में हुआ था, लेकिन 1967 में पढ़ाई के सिलसिले में वे राजधानी टोक्यो आए। यहां उन्होंने डाइटो बुनका यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अखबार बांटने का काम भी शुरू किया। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और नौकरी करने लगे।
1972 में टाइगर का मास्क देखकर आया आइडिया
3 of 6
- फोटो : Social Media
1972 में योशीरो टोक्यो के शिंजुकु में होने वाले श्राइन फेस्टिवल में गए। वहां उन्होंने एक दुकानदार को टाइगर के कलरफुल मास्क बेचते देखा और इसे देखकर ही उन्हें टाइगर की तरह जीने का आइडिया आया। योशीरो ने उस दुकान से टाइगर के 30 मास्क खरीदे। उस दिन के बाद से योशीरो हमेशा से टाइगर का मास्क लगाए हुए हैं। फिर चाहे वे ऑफिस में हों या घर पर खाली बैठे हों। योशीरो अपने चेहरे टाइगर का मास्क तभी हटाते हैं जब बहुत ज्यादा जरूरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना मकसद
4 of 6
- फोटो : instagram
इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि योशीरो को टाइगर का मास्क पहनने के लिए किसने प्रेरित किया, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे अपने स्वभाव को कारण बताया था। उनका कहना था कि वे टाइगर का मास्क इसलिए पहनते हैं ताकि वे लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। उन्होंने ये भी कहा था कि वे दुनिया को बचाना चाहते हैं। मास्क के अलावा योशीरो गुलाबी विग और अजीबो-गरीब कपड़े भी पहनते हैं। अपने साथ दर्जनों सॉफ्ट टॉय रखते हैं। वे अपने साथ करीब 10 किलो का सामान हमेशा लेकर घूमते हैं।
विज्ञापन
मास्क लगाकर अखबार बांटने भी जाते हैं
5 of 6
- फोटो : Live Japan
योशीरो सुबह 3.30 बजे उठ जाते हैं और मास्क लगाकर 5 बजे अखबार बांटने चले जाते हैं। इसके बाद दोपहर 3 बजे दोबारा वे अखबार बांटने निकल जाते हैं। खाली समय में वे फिल्म देखने जाते हैं या अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते हैं। 69 साल की उम्र में भी योशीरो स्फूर्ति के साथ काम करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।