सब्सक्राइब करें

MG Motor ला रही है MG Hector का एडवांस्ड वर्जन, इस 6 सीटर SUV में होंगे शानदार फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
mg hector plus 6 seater price in india MG Motor India to launch advanced version of MG Hector
MG Hector Red Front - फोटो : File
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी पहली कार Hector SUV उतारी। भारतीय ग्राहकों ने हेक्टर की इस कार को हाथोंहाथ लिया और यह काफी पॉपुलर हुई। कंपनी अब तक करीब 13,000 एमजी हेक्टर की बिक्री कर चुकी है। कंपनी भारत में MG Hector की कामयाबी से काफी खुश है और अब इस कार का 6 सीटर वेरिएंट तैयार कर रही है। कंपनी ऑटो एक्सपो में MG Hector के इस नई 6 सीटर SUV को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस नए वेरिएंट का नाम MG Hector Plus रखा है और इस नाम का पेटेंट हासिल करने के लिए अप्लाई किया है। 
Trending Videos
mg hector plus 6 seater price in india MG Motor India to launch advanced version of MG Hector
MG Hector Launch India - फोटो : MG

भारत में पहली इंटरनेट कनेक्टेड कार है हेक्टर 

Baojun 530 पर बेस्ड MG Hector भारत में अपने सेगमेंट की पहली इंटरनेट कनेक्टेड 5जी SUV कार है। 
यहीं नहीं MG Hector भारत में कंपनी की पहली कार है। कम कीमत में बहुत ज्यादा फीचर्स वाली यह कार भारतीय बाजार में आते ही छा गई। कार की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इसका बड़ा वर्जन ला रही है। MG की यह नई SUV कार Tata Harrier (टाटा हैरियर), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Jeep Compass (जीप कंपास) और Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) को टक्कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mg hector plus 6 seater price in india MG Motor India to launch advanced version of MG Hector
MG Hector Front

मिलते हैं तीन इंजन ऑप्शन 

एमजी हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। माइलेज की बात करें तो हेक्टर हाइब्रिड 15.81 किमी प्रति लीटर, जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 किमी प्रति लीटर (मैनुअल) और 13.96 किमी प्रति लीटर (DCT) है। जबकि इसके 2.0 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 17.41 किमी प्रति लीटर है।
mg hector plus 6 seater price in india MG Motor India to launch advanced version of MG Hector
MG Hector Side Profile

इस सेगमेंट में सबसे लंबी गाड़ी 

हेक्टर की लंबाई 4655एमएम, चौड़ाई 1835एमएम और ऊंचाई 2750एमएम है। वहीं इसमें 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे और 5 रंग कैंडी व्हाइट, अरोरा सिल्वर, स्टैरी ब्लैक, बरगुंडी रेड और ग्लैज रेड में मिलेगी। हेक्टर में 50 से ज्यादा एप्स दी गई हैं, वहीं इसमें इस सेगमेंट में पहली बार सबसे बड़ी पैनोरैमिक सनरूफ, रिक्लाइनिंग रिअर सीट्स, 8 कलर एंबियंट मूड लाइटिंग, सबसे बड़ा बूट और पॉवर्ड टेलगेट और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा।
  • लम्बाई: 4655mm
  • चौड़ाई: 1835mm
  • उंचाई: 1760mm
  • व्हीलबेस: 2750mm
  • ग्राउंडक्लेरेंस: 192mm 
  • टायर साइज: 215/60 R17
विज्ञापन
mg hector plus 6 seater price in india MG Motor India to launch advanced version of MG Hector
MG Hector SUV - फोटो : Social

मिलते हैं टॉप फीचर्स 

हेक्टर के बेस वेरियंट्स के फीचर्स की बात करें, तो सभी वेरियंट्स में एबीएस, ईबीडी, 4 व्हील डिस्कब्रेक, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ORVM एलईडी इंडीकेटर्स, हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके एक्सटीरियर में रूफ रेल्स, एलईडी इंडीकेटर्स, स्टील व्हील्स रिअर स्पॉयलर, आगे और पीछे स्किड प्लेट्स मिलेंगी।

वहीं इंटीरियर में फैब्रिक अपहोलस्ट्री, सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, स्टोरेज स्पेस  साथ ड्राइवर आमर्रेस्ट, कपहोल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट और 60:40 स्पिल्ट फोल्डिंग सीटें और पीछे रिअर सीट रिक्लाइन मिलेगा।

कंफर्ट की बात करें, तो हेक्टर में मैनुअल एसी के साथ रिअर एसी वेंट्स, आगे और पीछे यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 12V चार्जिंग पोर्ट, पॉवर एडजस्टेबल आउटसाइड रिअर व्यू मिरर्स, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, कीलेस एंट्री, रिअर वाइपर और वाशर का फीचर मिलेगा। हेक्टर के बेस वेरियंट में 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed