फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Motor लाई खास मोबाइल एप, स्मार्टफोन से खरीद सकेंगे MG Hector

Tue, 19 May 2020 03:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 May 2020 03:31 PM IST
सार

  • MG Motor India ने My MG मोबाइल एप लॉन्च किया
  • ग्राहकों को कॉन्टैक्टलेस बिक्री और सर्विस मिलेगी 
  • प्लांट से लेकर डिलीवरी तक कर सकेंगे कार की ट्रैकिंग
  • एप में वॉयस कमांड से कंट्रोल होंगे कई फीचर्स

विज्ञापन
mg motor india my mg app contactless car sales mobile application for car mg pulse hub contactless sales meaning mg motor india cars
MG Hector - फोटो : File
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक अपने घरों में आराम से बैठकर कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मोबाइल एप को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद ग्राहकों को कॉन्टैक्टलेस (संपर्क रहित) बिक्री और सर्विस का एहसास देने की कोशिश है। 
mg motor india my mg app contactless car sales mobile application for car mg pulse hub contactless sales meaning mg motor india cars
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
My MG app (माय एमजी एप) का इस्तेमाल कर कंपनी की MG Hector (एमजी हेक्टर) और MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) जैसी कारों को बुक किया जा सकता है। कार के प्रोडक्शन से लेकर उन्हें डिलीवरी होने तक, हर वक्त कार के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। इस अलावा ग्राहक My MG app पर नो योर कार फीचर के जरिए कार की वारंटी कवरेज, कार सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसमें कार के फीचर्स के बारे में एक डिजिटल मैनुअल दिया गया है। साइनअप प्रक्रिया पूरी तरह से मोबाइल और ओटीपी से की जाती है और ग्राहकों के मोबाइल नंबर के आधार पर वाहन के डीटेल्स अपने आप लिंक हो जाते हैं। 
mg motor india my mg app contactless car sales mobile application for car mg pulse hub contactless sales meaning mg motor india cars
MG Hector
My MG app पर कॉन्टैक्टलेस सर्विस सुविधाओं के कई विकल्प मौजूद हैं।  पिक-अप एंड ड्रॉप ऑप्शन के साथ सर्विस का समय चुना जा सकता है और कुल खर्च के साथ सर्विस की लागत का अनुमान और सर्विस का इतिहास सारी जानकारी दी जाती है। इस एप के जरिए आप कार की सर्विस की लाइव ट्रैकिंग भी कर सकते हैं और ग्राहक सेवा सलाहकार के साथ जुड़ सकता है और बातचीत कर सकता है। इसके अलावा एप के जरिए किसी सर्विस का भुगतान भी किया जा सकता है, सर्विस के ई-इनवॉयस भी उपलब्ध कराए जाते हैं और अगली सर्विस की जानकारी भी दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mg motor india my mg app contactless car sales mobile application for car mg pulse hub contactless sales meaning mg motor india cars
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media
My MG app में कुछ फीचर्स को वॉयस कमांड के साथ नियंत्रित किया जा सकता है। जबकि MG Pulse Hub (एमजी पल्स हब) के साथ सातों दिन और 24 घंटे चैट, कॉल या मेल की सुविधा भी उपलब्ध है। यह एप आपको सबसे नजदीकी एमजी डीलर को खोजने और नेविगेट करने में भी मदद करता है और रोड साइड असिसटेंस के लिए एप में एक कॉल बटन की सुविधा भी दी गई है। 
विज्ञापन
mg motor india my mg app contactless car sales mobile application for car mg pulse hub contactless sales meaning mg motor india cars
MG-Hector
इतना ही नहीं इस एप में ताजा समाचार और एमजी से प्रेस विज्ञप्ति भी मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए एक डॉक्यूमेंट (दस्तावेज) वॉलेट भी है। कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर एप में नए फीचर्स को जोड़ने के लिए भी तैयार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed