सब्सक्राइब करें

Bike Riding Tips: बारिश में बाइक ड्राइविंग के दौरान ये 5 गलतियां कभी ना करें, दुर्घटना से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 22 Jun 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
monsoon driving tips monsoon bike riding tips bike riding in monsoon how to stay safe riding a motorcycle
मानसून सीजन के लिए बाइक राइडिंग टिप्स - फोटो : For Representation Only
Bike Riding Tips for Monsoon Season in Hindi: मॉनसून आ चुका है। देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर जाम की समस्या घंटों खराब कर देती है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतें बाइक और स्कूटर चलाने वालों की होती है। सड़कों पर फिसलन हो जाती है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना की घटनाओं में इजाफा होता है। कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े हादसों को अंजाम देती हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बारिश के दौरान सुरक्षित तरीके से बाइक या स्कूटर चला सकेंगे। 
Trending Videos
monsoon driving tips monsoon bike riding tips bike riding in monsoon how to stay safe riding a motorcycle
मानसून सीजन के लिए बाइक राइडिंग टिप्स - फोटो : For Representation Only
स्पीड कम रखें
बारिश के मौसम में तेज गाड़ी बिलकुल न चलाएं। क्योंकि बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर कम हो जाता है। फिर चाहे वो मोटरसाइकिल हो या स्कूटर। इतना ही नहीं ड्राइविंग के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर ब्रेक भी असरदार तरीके नहीं लगते। तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है। इसलिए बारिश के समय अपने दोपहिया वाहन की स्पीड को 40 किलोमीटर प्रति घंटा से कम पर ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon driving tips monsoon bike riding tips bike riding in monsoon how to stay safe riding a motorcycle
मानसून सीजन के लिए बाइक राइडिंग टिप्स - फोटो : For Representation Only
हेलमेट जरूरी पहनें
बिना हेलमेट बाइक या स्कूटर बिलकुल भी न चलाएं, फिर चाहे आप कहीं नजदीक ही क्यों न जा रहे हों। खासतौर पर बारिश के दिनों में हेलमेट जरूर पहनें। बारिश के दौरान हेलमेट के वाइजर (शीशे) की वजह से आंख पर बारिश की बूंदें नहीं पड़ती, जिससे बाइक चलाना आसान रहता है। साथ ही हेलमेट आपको सुरक्षित भी रखता है। हेलमेट नहीं पहनने से जुर्माना तो लगता ही है, साथ ही यह अपनी जिंदगी से खिलवाड़ भी है। 
monsoon driving tips monsoon bike riding tips bike riding in monsoon how to stay safe riding a motorcycle
मानसून सीजन के लिए बाइक राइडिंग टिप्स - फोटो : For Reference Only
फिंगर वाइपर
आजकल मार्किट में फिंगर वाइपर आने लगे हैं जो हेलमेट के वाइजर पर पानी की बूंदों को साफ करने में मदद करते हैं। फिंगर वाइपर बहुत महंगे नहीं होते। अमूमन इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होती है। बारिश में हेलमेट के वाइजर (ग्लास) पर बूंदों के गिरने से देखने में दिक्कत होती है। और कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
monsoon driving tips monsoon bike riding tips bike riding in monsoon how to stay safe riding a motorcycle
मानसून सीजन के लिए बाइक राइडिंग टिप्स - फोटो : Social
सड़क पर पानी भरा हो तो रूक जाएं
बारिश के मौसम में सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाता है। जिसकी वजह से कई बार सड़कों पर बड़े गड्ढे नजर नहीं आते। ये दिक्कत रात के समय ज्यादा होती है। इसलिए जहां पानी भरा हो वहां बिलकुल भी गाड़ी न चलाएं। इतना ही नहीं बहुत ज्यादा भरे पानी में निकलने से एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने का खतरा रहता है, जिससे गाड़ी बंद हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed