{"_id":"60a6205c4da62143204ac36c","slug":"new-cars-to-be-launched-in-2021-upcoming-cars-in-india-2021-hyundai-alcazar-2021-skoda-octavia-skoda-kushaq-volkswagen-taigun-volkswagen-tiguan-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द लॉन्च होंगी यह 5 कारें: Hyundai Alcazar से लेकर Volkswagen Tiguan तक... मिलेगी नई डिजाइन और शानदार फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जल्द लॉन्च होंगी यह 5 कारें: Hyundai Alcazar से लेकर Volkswagen Tiguan तक... मिलेगी नई डिजाइन और शानदार फीचर्स
Thu, 20 May 2021 02:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 May 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Taigun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की दूसरी लहर पूरे देश में कहर बरपा रही है। वायरस संक्रमण के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। देश में ऑटो इंडस्ट्री कोरोना महामारी के संकट में उत्पादन की चुनौतियों के साथ-साथ बढ़ती लागत से भी जूझ रही है। इन सबके बीच भारतीय ग्राहक उन कारों का इंतजार कर रहे हैं जिन्हें अब तक बाजार में लॉन्च हो जाना था, लेकिन कोविड-19 के चलते उनकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी गई है। इनमें से कुछ कारों के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन उनके स्पेसिफिकेशंस और कीमतों का एलान होना बाकी है। यहां हम आपको बता रहे आनेवाली 5 कारों को बारे में जो अगले महीने तक देश में लॉन्च हो सकती हैं।
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar
Hyundai (ह्यूंदै) ने इस साल मार्च में भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली तीन-पंक्ति वाली एसयूवी को पेश किया था। उस समय कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप इतना ज्यादा नहीं था। कंपनी को उम्मीद थी कि अप्रैल या मई में अपनी इस तीन-रो वाली एसयूवी को भारतीय बाजार में उतार देगी। यह एक ऐसा सेगमेंट है जो लगातार बढ़ रहा है और इस समय इसमें बहुत सारे ऑप्शन नहीं हैं।

Hyundai Alcazar Design Sketch
- फोटो : Hyundai
हालांकि इस समय Hyundai Alcazar की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन यह कहा जा सकता है कि अलकाजार भारत में कार निर्माता की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा एसयूवी की डिजाइन से काफी प्रेरित होगी। Hyundai Alcazar को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट - इन दो ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 6-सीटर वेरिएंट की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट मिलेंगे। जबकि 7-सीटर वेरिएंट में बेंच सीट दी गई है। ह्यूंदै का कहना है कि इसे एक बड़े व्हीलबेस के साथ पेश किया जाएगा जो कि अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है। कंपनी अलकाजार को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश करना चाहती है। अलकाजार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Octavia 2021
- फोटो : For Refernce Only
2021 Skoda Octavia
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) अपनी नई 2021 Skoda Octavia (2021 स्कोडा ऑक्टेविया) को भारतीय कार बाजार में अप्रैल के आखिर में लॉन्च करने की योजना बना रही थी, जिसे कंपनी को अगले महीने तक के लिए बढ़ाना पड़ा था। स्कोडा ऑक्टेविया सेडान कार भारत में चेक कार निर्माता की सबसे लोकप्रिय पेशकश में से एक है। कंपनी ने चौथी पीढ़ी ऑक्टेविया का ग्लोबल डेब्यू दो साल पहले कर दिया था। लेकिन भारतीय ग्राहकों को इसके लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ा। स्कोडा ने औरंगाबाद स्थित अपने प्लांट में इस कार का उत्पादन शुरू कर दिया है। लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते फिलहाल इस कार की आधिकारिक लॉन्चिंग को जून तक टाल दिया गया है।

Skoda Octavia 2021 at company's production facility in Aurangabad
- फोटो : Skoda
नई ऑक्टेविया 2021 फॉक्सवैगन समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नई ऑक्टाविया 2021 में 2.0 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 190 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 19 mm लंबा और 15 mm चौड़ा होगी। जिससे यात्रियों को इसमें ज्यादा जगह और आराम मिल सकेगा।