{"_id":"5cd0367cbdec2207186a4dbc","slug":"new-maruti-wagon-r-could-be-launch-with-7-seater-variant-in-india-in-june-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब बिग फैमिली कार बनेगी मारुति वैगन आर, कंपनी ला रही है नया वर्जन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब बिग फैमिली कार बनेगी मारुति वैगन आर, कंपनी ला रही है नया वर्जन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 06 May 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
New Wagon R Styling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े संयुक्त परिवारों के लिए अच्छी खबर है। मारुति बड़े परिवारों के लिए अपनी वैगन आर कार का बड़ा वर्जन लाने जा रही है। मारुति जल्द ही वैगन आर का 7 सीटर वर्जन लांच करेगी। इस कार को प्रीमियम नेक्सा शोरुम्स के जरिए बेचेगी। माना जा रहा है रेनो की अपकमिंग 7-सीटर मिनी एमपीवी कार ट्राइबर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
इंडोनेशियन ऑटो शो में उठाया था पर्दा
2 of 6
New wagon-r
कुछ साल पहले मारुति ने इंडोनेशियन ऑटो शो में 7 सीटर कार का कंसैप्ट शोकेस किया था, लेकिन वह वर्जन कभी बाजार में नहीं आया, क्योंकि पुरानी वैगन आर में इतनी जगह नहीं थी कि उसमें तीसरी रो लगा सकें। नई मारुति वैगन आर की लांन्चिग के दौरान खबरें आई थीं कि वैगन आर का 7 सीटर वर्जन लांच हो सकता है।
वैगन आर की टैग लाइन ‘The Big New WagonR’
3 of 6
Maruti Wagon R 7 seater
वहीं जब नई वैगन आर लांच हुई तो यह पहले से लंबी, चौड़ी और बड़ी थी, खुद वैगन आर की टैग लाइन भी ‘The Big New WagonR’ है। नई वैगन आर बड़े व्हीलबेस पर बेस्ड है। जिसके चलते इसमें दो अतिरिक्त सीटें लगाना संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जून के आखिर में लांचिंग
4 of 6
New wagon-r
मारुति 7 सीटर वैगन आर की लांचिंग इस साल जून के आखिर में कर सकती है और इसे नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचेगी। वहीं कंपनी 7 सीटर वैगन आर का नाम भी बदल सकती है। नेक्सा शोरूम्स से बेचे जाने के पीछे वजह है कि इस कार में प्रीमियम इंटीरियर होगा और कई नए फीचर शामिल होंगे।
विज्ञापन
1.2 लीटर का बीएस-6 पेट्रोल इंजन
5 of 6
2019 wagon r cng-1
वर्तमान में बिक रही वैगन आर की लंबाई 3655 एमएम है और 7 सीटर होने के चलते इसकी लंबाई 3995 एमएम की जा सकती है। वैगन आर में 1 लीटर और 1.2 लीटर का बीएस-6 पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं नई 7 सीटर वैगन आर 1.2 लीटर इंजन के साथ लांच हो सकती है। यह इंजन 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पड मैनुअल और एएमटी के साथ आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।