{"_id":"5d3823e58ebc3e6ca621cd00","slug":"nissan-offering-rs-70000-exchange-offers-on-kicks-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी कार देने पर Nissan आपको देगी 70,000 रुपये का बोनस, जाने ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पुरानी कार देने पर Nissan आपको देगी 70,000 रुपये का बोनस, जाने ऑफर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
निसान कार ऑफर
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां लागातार एक से बढ़कर एक ऑफर्स दे रही हैं। कार निर्मता कंपनी Nissan भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर लेकर आई है, कंपनी ने अपनी नई SUV ‘Kicks’ पर कुछ ख़ास ऑफर्स पेश किये हैं, आइये जानते हैं।
Nissan Kicks पर बेस्ट ऑफर्स
2 of 4
निसान कार ऑफर
- फोटो : Social
निसान इन दिनों अपनी प्रीमियम ‘Kicks’ SUV पर कई ऑफर्स लेकर आई है। इस गाड़ी पर कंपनी 70,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर दे रही है, यानी अगर आप अपनी कोई पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करते हैं तो आपको 70,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस गाड़ी पर 7.99 फीसदी विशेष ब्याज दर का भी ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं नई Kicks पर 3 साल की वारंटी, 3 साल की मेंटेनैंस और रोड साइड असिस्टेंस की भी सुविधा दे रही है। यानी 3 साल बिना किसी टेंशन के आप निसान की Kicks को चलाइये। Nissan Kicks की कीमत 9.55 लाख रुपये से शुरू होती है।
निसान Kicks इंजन डिटेल्स
3 of 4
Nissan kicks
Nissan Kicks में 1.5 लीटर H4K पेट्रोल इंजन लगा है जो 104bhp की पावर और 142Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर K9K डीजल इंजन 108bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है जबकि डीजल इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
RediGo पर सबसे कम ब्याज दर का ऑफर
4 of 4
2019 Datsun Redigo
- फोटो : Social
Datsun ने अपनी छोटी कार RediGo पर सबसे कम ब्याज दर का ऑफर लेकर आई है। कंपनी इस कार पर 7.99 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है। इसकी वजह से जब आप कार को EMI पर लेंगे तो आपको यह महंगी नहीं पड़ेगी और एक्स्ट्रा पैसे देने से आप बच जाओगे। रेडी-गो की कीमत 2.68 लाख रुपये से शुरू होती है। खास बात यह है कि कंपनी इस कार पर फिलहाल 37000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।