{"_id":"5d3809e78ebc3e6cd8781f0d","slug":"suspected-meteorite-chunk-landed-in-bihar-madhubani-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसमान से गिरा 10 किलो का रहस्यमयी पत्थर, लोगों ने जोड़े तरह-तरह के कनेक्शन, मुख्यमंत्री भी हैरान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आसमान से गिरा 10 किलो का रहस्यमयी पत्थर, लोगों ने जोड़े तरह-तरह के कनेक्शन, मुख्यमंत्री भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आसमान से गिरा पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार की धरती पर पानी का प्रलय इन दिनों देश भर में चिंता का सबब बना हुआ है। बिहार के लोग बेहाल और परेशान हैं। सोमवार को दोपहर के बाद मधुबनी जिले में एक ऐसा मामला सामने जिसने लोगों को हैरान कर दिया। देखते ही देखते लोगों की ये हैरानी सूबे से निकलकर देश भर में चर्चा का विषय बन गई।
2 of 5
आसमान से गिरा पत्थर
- फोटो : सोशल मीडिया
हुआ कुछ यूं कि जिले के लौकही थाना क्षेत्र के कौरयाही गांव में एक धान के खेत में आसमान से 10 किलो का पत्थर गिरा। इसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक बसे गांव के लोगों ने सुनी। इस पत्थर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे दूसरे ग्रह का होने की बात कर रहा है तो कोई कुछ। इस पत्थर की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मिली। उन्होंने इसे बिहार संग्रहालय में रखने की बात कही है।
3 of 5
आसमान से गिरा पत्थर
- फोटो : सोशल मीडिया
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि इस पत्थर को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्थर का वजन तकरीबन 10 किलो है। जब यह जमीन पर गिरा था तो गर्म अवस्था में था। इसे जिला कोषागार में रखा गया है। जिसे विभागीय निर्देश मिलते ही जांच के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आसमान से गिरा पत्थर
- फोटो : Amar ujala
पत्थर तेज आवाज के साथ खेत में गिरा। चर्चा यह भी है कि पत्थर गिरने वाली जगह पर कुछ समय के लिए सफेद धुआं देखा गया। साथ ही पत्थर गर्म भी था। इस घटना से लोग आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आसमान से गिरा पत्थर
- फोटो : Amar ujala
इस अजीबो-गरीब घटना के बाद लोगों ने उस पत्थर को पूजना शुरू कर दिया। पीपल के पेड़ के नीचे रखकर पूजा अर्चना शुरू हो गई। देखते ही देखते भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।