फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप में हार के बाद गप्टिल ने फाइनल को बताया करियर का सर्वश्रेष्ठ और सबसे बदतर दिन

Wed, 24 Jul 2019 01:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
2019 Cricket World Cup Final is best and worst day of my career says Martin Guptill
मार्टिन गप्टिल - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की दिल तोड़ने वाली हार के एक हफ्ते बाद निराश मार्टिन गप्टिल ने कहा है कि लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल उनके क्रिकेट करियर का ‘सर्वश्रेष्ठ और सबसे बदतर दिन’ दोनों था। सुपर ओवर की अंतिम गेंद में गप्टिल के रन आउट होने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण पहली बार विश्व कप खिताब जीता।

2019 Cricket World Cup Final is best and worst day of my career says Martin Guptill
मार्टिन गप्टिल - फोटो : social Media

गप्टिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि लॉर्ड्स में बेहतरीन फाइनल को एक हफ्ता गुजर चुका है। मुझे लगता है कि यह मेरे क्रिकेटर करियर का सर्वश्रेष्ठ और बदतर दिन दोनों था। इतनी सारी अलग अलग भावनाएं, लेकिन न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने और टीम के लिए खिलाड़ियों के शानदार समूह के साथ खेलने का गर्व है। समर्थन के लिए सभी को शुक्रिया, यह शानदार रहा।’

2019 Cricket World Cup Final is best and worst day of my career says Martin Guptill
मार्टिन गप्टिल

गप्टिल ने अपनी वह तस्वीर भी डाली है जिसमें मैच की अंतिम गेंद के बाद टीम के साथी और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। लॉर्ड्स में फाइनल के एक अहम मोड़ का गप्टिल हिस्सा रहे जब इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में उनकी थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर चार रन के लिए चली गई जिससे मेजबान टीम मैच टाई कराने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 Cricket World Cup Final is best and worst day of my career says Martin Guptill
मार्टिन गप्टिल
विश्व कप 2015 के शीर्ष स्कोरर रहे गप्टिल को 2019 विश्व कप में बल्ले से जूझना पड़ा। यह सलामी बल्लेबाज हालांकि अपने शानदार क्षेत्ररक्षण से कुछ हद तक इसकी भरपाई करने में सफल रहा। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को अहम समय पर रन आउट करके मैच का रुख न्यूजीलैंड की ओर मोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed