फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप फाइनल में दिया था दर्द, अब बेन स्टोक्स ने जीता पूरे न्यूजीलैंड का दिल

Wed, 24 Jul 2019 01:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Ben Stokes turns down nomination for New Zealander of the Year
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 फाइनल जीत की हीरो रहे इंग्लिश खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' के लिए नामित किया गया था। मगर अब करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीतते हुए उन्होंने इस सम्मान को लेने से इनकार कर दिया और कहा कि कीवी कप्तान केन विलियमसन इसके सही हकदार हैं।

Ben Stokes turns down nomination for New Zealander of the Year
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

28 वर्षीय बेन स्टोक्स भले ही इंग्लैंड टीम की जान हो, लेकिन उनका जन्म न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था। 12 वर्ष की उम्र में वह परिवार के साथ इंग्लैंड में बस गए थे। स्टोक्स ने विश्व कप में 465 रन बनाए और सात विकेट लिए। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच और सुपर ओवर टाई पर छूटा थे। इसके बाद अधिक बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।

Ben Stokes turns down nomination for New Zealander of the Year
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस ऑलराउंडर ने विश्व कप फाइनल में जुझारू पारी खेलकर न्यूजीलैंड का दिल तोड़ दिया था और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा, ‘‘मैं वर्ष का न्यूजीलैंडर पुरस्कार के लिए नामांकित किए जाने से खुश हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ben Stokes turns down nomination for New Zealander of the Year
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘मुझे न्यूजीलैंड और अपनी माओरी विरासत पर गर्व है, लेकिन मेरे लिहाज से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मेरा नामांकन सही नहीं होगा। कई लोग हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए काफी कुछ किया है और मुझसे ज्यादा इसके हकदार हैं।’

विज्ञापन
Ben Stokes turns down nomination for New Zealander of the Year
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

स्टोक्स ने कहा, ‘वह टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहा और वह एक प्रेरणादायी कप्तान है। उन्होंने हर तरह की परिस्थितियों में अपनी विनम्रता दिखाई और वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह न्यूजीलैंड के निवासियों की असली पहचान है। वह इस सम्मान का सही हकदार हैं। न्यूजीलैंडवासियों उनका पूरा समर्थन करो।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed