{"_id":"6148439659403d134c5018de","slug":"ola-electric-s1-pro-vs-s1-difference-between-s1-and-s1-pro-ola-electric-s1-pro-and-ola-electric-s1-which-is-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक S1 या S1 Pro, किसे खरीदें, जानें दोनों वेरिएंट्स में क्या है अंतर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक S1 या S1 Pro, किसे खरीदें, जानें दोनों वेरिएंट्स में क्या है अंतर
Mon, 20 Sep 2021 01:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ola Electric Scooter S1 and S1 Pro : ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने सिर्फ दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन कारोबार करने की पुष्टि की है। कंपनी को पहले 24 घंटे में ही 600 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल हो गई थी। इस स्कूटर को लेकर देश में चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक ने यह आंकड़े साझा नहीं किए हैं कि उसकी S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कितनी यूनिट्स बेचीं या बुक की गई हैं। कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि उसकी दो दिनों के दौरान हुई बंपर बिक्री में S1 और S1 प्रो ट्रिम्स दोनों शामिल हैं।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
दोनों वेरिएंट्स की कीमत
Ola Electric S1 (ओला इलेक्ट्रिक एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) स्कूटर्स को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत और काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्कूटर के लिए कंपनी ने 15 जुलाई को प्री- बुकिंग शुरू की थी और 24 घंटे के दौरान ही इसके एक लाख से ज्यादा स्कूटर बुक हो गए थे। जिसके बाद कंपनी ने 15 सितंबर से इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू की। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी।

Ola S1 की स्पीड और रेंज
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लोअर मॉडल Ola S1 में दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इनमें नार्मल और स्पोर्ट मोड शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 2.98 kWh का लीथियम ऑयन बैटरी पैक मिलता है। इस वेरिएंट के ड्राइविंग रेंज की बात करें तो यह एक बार फुल चार्जिंग के बाद 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है।

Ola S1 की बैटरी और चार्जिंग
ओला S1 वेरिएंट की बैटरी को होम चार्जर के जरिए 0 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में साढ़े छह घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जर के जरिए इसे सिर्फ 18 मिनट में 75 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक इसे 5 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Ola S1 Pro की स्पीड और रेंज
S1 Pro वेरिएंट में नार्मल, स्पोर्ट और हाइपर तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।