फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter : ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगा रिवर्स मोड, 15 अगस्त को हो रहा है लॉन्च

Sat, 07 Aug 2021 01:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 07 Aug 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
ola electric scooter reverse mode ola electric scooter launch date in india ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Update : ओला इलेक्ट्रिक ने पुष्टि की है Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) को रिवर्स मोड के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर ओला ई-स्कूटर को रिवर्स गियर में चलाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "जलवायु परिवर्तन को उलटने के लिए एक क्रांति!" ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में 15 अगस्त को लॉन्च होने वाला है।


कंपनी ने इशारा दिया है कि राइडर्स ई-स्कूटर पर रिवर्स मोड को तेज रफ्तार से भी संचालित करने में सक्षम होंगे। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "आप ओला स्कूटर को अविश्वसनीय स्पीड से रिवर्स कर सकते हैं।" 
 
ola electric scooter reverse mode ola electric scooter launch date in india ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला ई-स्कूटर इस समय 499 की टोकन राशि पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। यह राशि रिफंडेबल है यानी बुकिंग कैंसल करने पर ग्राहक को पैसे वापस कर दिए जाएंगे। जुलाई के आखिर में बुकिंग शुरू करने के बाद से कंपनी को अब तक देश भर के 1,000 से अधिक शहरों से बुकिंग मिल चुकी है। स्कूटर की कीमत लगभग एक लाख होने की उम्मीद है और यह राज्यों की सब्सिडी के बाद और कम हो सकती है। कंपनी अपने पहले ई-स्कूटर के लिए डायरेक्ट-टू-होम सेल्स मॉडल का अपना सकती है। ऐसी कई रिपोर्टें आई हैं जिनमें कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक टेस्ला के मॉडल को अपना सकती है। जिसके तहत कंपनी के डीलर पार्टनर नहीं हैं, और इसके वह बजाय ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं।
 
ola electric scooter reverse mode ola electric scooter launch date in india ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
वेरिएंट्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों - S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter reverse mode ola electric scooter launch date in india ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कितनी होगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था जिसके बाद इस स्कूटर के बारे में ज्यादातर चर्चा यह है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से शहर के आवागमन के लिए है, एक शानदार टॉप स्पीड इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। 
विज्ञापन
ola electric scooter reverse mode ola electric scooter launch date in india ola electric scooter range
Ola Electric Scooters - फोटो : For Reference Only
मोटर और बैटरी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed