{"_id":"613854478ebc3ebde13695c9","slug":"ola-electric-scooter-sale-starts-from-today-know-price-finance-options-emi-booking-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू, जानें कीमत, ईएमआई, फाइनेंस, बुकिंग से लेकर सारी जानकारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू, जानें कीमत, ईएमआई, फाइनेंस, बुकिंग से लेकर सारी जानकारी
Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ola Electric Scooter Online Sale : कैब एग्रीगेटर से दोपहिया वाहन निर्माता बनी Ola Electric Mobility (ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने आज यानी आठ सितंबर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 स्कूटर की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करने के लिए आठ सितंबर का दिन इसलिए चुना है, क्योंकि यह दिन World EV Day (विश्व ईवी दिवस) की पूर्व संध्या के साथ मेल खाता है। इसलिए पारंपरिक फॉसिल फ्यूल से इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने को बढ़ावा देने के लिए इसे चिह्नित किया गया है।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कैसे करें बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक के पास फिलहाल कोई डीलर नेटवर्क नहीं है और वह अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए डायरेक्ट-टू-होम मॉडल को अपना रही है। इच्छुक ग्राहकों को अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और 499 की बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा। कोई भी ग्राहक जो खरीदारी की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करना चाहता है, वह बुधवार से ऐसा कर सकते हैं। इन ग्राहकों को 'पहले रिजर्व कराओ, पहले पाओ' के आधार पर डिलीवरी मिलेगी।

कितनी है कीमत
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है।

कितनी होगी ईएमआई
ओला इलेक्ट्रिक ने 7 सितंबर को एक बयान में कहा कि S1 स्कूटर 2,999 रुपये प्रति माह की समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर उपलब्ध होगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस वर्जन ओला S1 pro के लिए ईएमआई 3,199 रुपये से शुरू होगी।

आसान फाइनेंसिंग के लिए साझेदारी
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), Kotak Mahindra Prime (कोटक महिंद्रा प्राइम) और TATA Capital (टाटा कैपिटल) सहित विभिन्न प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है। ओला ने जिन अन्य बैंकों के साथ करार किया है उनमें Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा), Axis Bank (एक्सिस बैंक), IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक), AU Small Finance Bank (एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक), Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक) और YES Bank (यस बैंक) शामिल हैं।