फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चलाकर आप कर सकते हैं सालाना 22000 रुपये की बचत, जानें कैसे

Mon, 08 Feb 2021 12:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 12:41 PM IST
सार

स्विच दिल्ली अभियान इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने के फायदों के बारे में दिल्ली के हर व्यक्ति को जागरूक करने के लिए आठ सप्ताह का इलेक्ट्रिक वाहन जन जागरूकता अभियान है।

विज्ञापन
switching to electric two-wheelers user can have annual saving of rs 22000 says kailash gahlot delhi transport minister electric vehicles in delhi electric bike electric scooter
Hero Flash electric scooter - फोटो : hero electric
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को 'स्विच दिल्ली अभियान' के पहले सप्ताह की शुरुआत की। प्रदूषण को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पिछले हफ्ते ही दिल्ली सरकार ने इस महत्वाकांक्षी अभियान का एलान किया है। 

गहलोत ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने पर उपभोक्ता काफी बचत कर सकते हैं। उन्होंने कहा पेट्रोल स्कूटर की तुलना में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर का उपयोग करने पर सालाना 22,000 रुपये की बचत की जा सकती है और पेट्रोल बाइक की तुलना में 20,000 रुपये की बचत होगी। 
switching to electric two-wheelers user can have annual saving of rs 22000 says kailash gahlot delhi transport minister electric vehicles in delhi electric bike electric scooter
kailash gahlot - फोटो : For Representation Only
गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, "टू-व्हीलर सेगमेंट के साथ स्विच दिल्ली अभियान के पहले सप्ताह की शुरुआत कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर स्विच करके, आप पेट्रोल स्कूटर की तुलना में 22,000 की वार्षिक बचत कर सकते हैं और पेट्रोल बाइक की तुलना में 20,000 की बचत कर सकते हैं।" 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "उपभोक्ताओं को पैसों की बचत के फायदे के अलावा, पर्यावरण को भी महत्वपूर्ण फायदा होगा। एक औसत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर औसत पेट्रोल दोपहिया की तुलना में अपने इस्तेमाल के दौरान 1.98 टन कार्बन उत्सर्जन की बचत करता है, जो कि 11 पेड़ लगाने के बराबर है।" 
 
switching to electric two-wheelers user can have annual saving of rs 22000 says kailash gahlot delhi transport minister electric vehicles in delhi electric bike electric scooter
दोपहिया वाहन - फोटो : For Representation Only
परिवहन मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्विच दिल्ली अभियान के पहले सप्ताह में जागरूकता फैलाने में तेजी लाने के लिए दोपहिया सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे लोग इलेक्ट्रिक बाइक और ई-स्कूटर को अपनाएं।" 

बयान में कहा गया, "दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है, जो कि दिल्ली में मौजूद वाहनों का दो-तिहाई हिस्सा है और सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
switching to electric two-wheelers user can have annual saving of rs 22000 says kailash gahlot delhi transport minister electric vehicles in delhi electric bike electric scooter
electric scooter - फोटो : For Representation Only
स्विच दिल्ली अभियान इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने के फायदों के बारे में दिल्ली के हर व्यक्ति को जागरूक करने के लिए आठ सप्ताह का इलेक्ट्रिक वाहन जन जागरूकता अभियान है।

अभियान का शुभारंभ 5 फरवरी गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। 
विज्ञापन
switching to electric two-wheelers user can have annual saving of rs 22000 says kailash gahlot delhi transport minister electric vehicles in delhi electric bike electric scooter
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री ने कहा, "स्विच दिल्ली अभियान में, इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि यह दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में कैसे योगदान दे सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहन के प्रतिस्थापन को बढ़ावा देने के लिए अभियान में हिस्सा लें। और प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में अपना योगदान दें।"  

केजरीवाल ने आपूर्ति श्रृंखला और बड़ी कंपनियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, बाजार संगठनों, मॉल एवं सिनेमा हॉल को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और अपने परिसरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed