पिछले कुछ सालों में 7 सीटर कारों को लोग बेहद पसंद करने लगे हैं। इसी वजह से ‘बिग साइज फैमिली कारों’ की डिमांड भी बढ़ने लगी है। टाटा ने भी अपनी लेटेस्ट एसयूवी हैरियर का 7 सीटर वर्जन लान्च करने का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कारें 7 सीटर वर्जन में आने वाली हैं...
बढ़ रही बिग साइज फैमिली कारों की डिमांड, जल्द लान्च होंगी ये बड़ी कारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा बुजार्ड
सबसे पहले बात करते हैं टाटा की। टाटा ने हाल ही में जिनेवा मोटर शो में अपनी इस एसयूवी बुजार्ड को शोकेस किया था। बुजार्ड असल में हालिया लान्च टाटा हैरियर का बिग वर्जन है। बुजार्ड को ओमेगा प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इस प्लेटफार्म की खासियत है साइज अलग होने के बाद भी दोनों का व्हीलबेस एक ही है। वहीं दोनों मॉडल्स का फ्रंट और रिअर एक जैसा है। दोनों की रूफ अलग-अलग हैं, बुजार्ड का इंटीरियर हैरियर से लिया गया है, हालांकि इसमें कई दूसरे लेदर सीट्स, फार व्हील ड्राइव जैसे प्रीमियम फीचर शामिल किए जाएंगे। बुजार्ड में 2.0 लीटर का डीजल इंजन होगा, जो 173 पीएस का आउटपुट देगा। वहीं इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा। बुजार्ड को इस साल दूसरी तिमाही में लान्च किया जा सकता है।
एमजी हेक्टर
एमजी मोटर्स भी भारत में 7 सीटर मॉडल लान्च करने की योजना बना रही है। एमजी जल्द ही हेक्टर के तौर पर अपना पहला प्रोडक्ट भारतीय बाजार में पेश करेगी। हेक्टर एसयूवी चीनी एसयूवी Baojun 530 एसयूवी पर बेस्ड है। लेकिन भारत में लान्चिंग से पहले एमजी मोटर्स उसमें कुछ बदलाव करेगी। जैसे एमजी फ्रंट में एमजी की सिग्नेचर ग्रिल लगाएगी, इसके साथ ही फ्रंट और रिअर बंपर में भी बदलाव होंगे। वहीं इसमें नए अलॉय व्हील्स भी होंगे। फिलहाल एमजी हेक्टर का 5 सीटर ही लाएगी, लेकिन जल्द ही इसका 7 सीटर भी लान्च करेगी।
रेनो आरबीसी
रेनो एक नई एमपीवी पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम आरबीसी है। नए मॉडल को क्विड के CMF-A प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है और यह एंट्री लेवल की एमपीवी होगी। प्रतिद्वदियों चुनौती देने के लिए कंपनी इसकी कीमत कम रखेगी। नए मॉडल में क्विड के कई फीचर होंगे। इसके फ्रंट में नई ग्रिल के साथ बडे हेडलैंप्स और नए टेल लैंप्स होंगे, साथ ही टॉप मॉडल में 14 इंच के अलॉय व्हील होंगे। इंटीरियर क्विड जैसा ही होगा और इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साछ ईबीडी जैसे फीचर होंगे। आरबीसी में कंपनी 1 लीटर का पेट्रोल इंजन देगी, जो मैनुअल के साथ एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आएगा।
मारुति सुजुकी अर्टिगा जीटी स्पोर्ट
मारुति सुजुकी ने पिछले साल अर्टिगा का नया वर्जन लान्च किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है और इसकी वेटिंग भी काफी लंबी है। वहीं मारुति अब अर्टिगा के लाइनअप में नया मॉडल लान्च करेगी। अर्टिगा बेसिक और अर्टिगा स्पोर्ट्स की बेसिक डिजाइन थीम एक ही होगी। लेकिन स्पोर्ट्सस में नई ग्रिल, री-डिजाइन फ्रंट और रिअप बंपर, नए अलॉय व्हील्स और बॉडी किट्स मिलेगी। इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे और कई प्रीमियम फीचर देखने को मिलेंगे। स्पोर्ट्स में 1.5 लीटर का डीजल और पेट्रोल इंजन होगा, जो मैनुअल गियर बॉक्स के साथ आएगा।